साय कैबिनेट की आज 29वीं बैठक, रायपुर में आज राजनीतिक, सामाजिक और स्वास्थ्य गतिविधियों का रहेगा व्यस्त दिन

Raipur, CG

कैबिनेट की 29वीं बैठक आज
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में राज्य मंत्रिपरिषद की 29वीं बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक चलेगी। संभावना है कि बैठक में कई अहम नीतिगत फैसले लिए जाएंगे।

विभागीय समीक्षा में भी लेंगे भाग
बैठक से पहले मुख्यमंत्री साय सुबह 11:55 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे। कैबिनेट के बाद वे दोपहर 3:30 बजे से 6:00 बजे तक लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। शाम 6:25 बजे वे अपने निवास लौट जाएंगे।

भाजपा उपाध्यक्ष सौदान सिंह का छत्तीसगढ़ दौरा
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह आज दोपहर 2:45 बजे दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगे। वे सांसद बृजमोहन अग्रवाल के निवास पर मुलाकात करेंगे और शाम के विमान से दिल्ली लौटेंगे

तिल्दा-नेवरा में विशेष स्वास्थ्य शिविर
बुजुर्गों की देखभाल को समर्पित एक स्वास्थ्य शिविर आज सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक तिल्दा नेवरा में आयोजित किया जाएगा।
शिविर में रक्तचाप, ब्लड शुगर, मोतियाबिंद, हड्डी स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य और पोषण से जुड़े परीक्षण किए जाएंगे। साथ ही आयुष्मान कार्ड और आभा ID पंजीकरण की सुविधा भी रहेगी।

विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम
आज 4 जून, विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर तेलीबांधा मरीन ड्राइव, रायपुर में PETA इंडिया और गन्स ऑफ छत्तीसगढ़ (VOC) द्वारा अनूठा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
एक पुरुष और एक महिला नीला और हरा रंग लगाकर धरती का प्रतीक बनेंगे, जिससे लोगों में हरित भोजन और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाई जाएगी। कार्यक्रम में जलवायु परिवर्तन से स्वास्थ्य और रोजगार पर असर पर भी फोकस रहेगा।

गीता रहस्य प्रवचनमाला का शुभारंभ
विधानसभा रोड स्थित शांति सरोवर में आज शाम 6 बजे से तीन दिवसीय दिव्य गीता रहस्य प्रवचनमाला की शुरुआत होगी। यह आध्यात्मिक आयोजन विशेष रूप से जनमानस को गीता के गूढ़ रहस्यों से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Jun 2025 By दैनिक जागरण

साय कैबिनेट की आज 29वीं बैठक, रायपुर में आज राजनीतिक, सामाजिक और स्वास्थ्य गतिविधियों का रहेगा व्यस्त दिन

Raipur, CG

कैबिनेट की 29वीं बैठक आज
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में राज्य मंत्रिपरिषद की 29वीं बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक चलेगी। संभावना है कि बैठक में कई अहम नीतिगत फैसले लिए जाएंगे।

विभागीय समीक्षा में भी लेंगे भाग
बैठक से पहले मुख्यमंत्री साय सुबह 11:55 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे। कैबिनेट के बाद वे दोपहर 3:30 बजे से 6:00 बजे तक लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। शाम 6:25 बजे वे अपने निवास लौट जाएंगे।

भाजपा उपाध्यक्ष सौदान सिंह का छत्तीसगढ़ दौरा
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह आज दोपहर 2:45 बजे दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगे। वे सांसद बृजमोहन अग्रवाल के निवास पर मुलाकात करेंगे और शाम के विमान से दिल्ली लौटेंगे

तिल्दा-नेवरा में विशेष स्वास्थ्य शिविर
बुजुर्गों की देखभाल को समर्पित एक स्वास्थ्य शिविर आज सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक तिल्दा नेवरा में आयोजित किया जाएगा।
शिविर में रक्तचाप, ब्लड शुगर, मोतियाबिंद, हड्डी स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य और पोषण से जुड़े परीक्षण किए जाएंगे। साथ ही आयुष्मान कार्ड और आभा ID पंजीकरण की सुविधा भी रहेगी।

विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम
आज 4 जून, विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर तेलीबांधा मरीन ड्राइव, रायपुर में PETA इंडिया और गन्स ऑफ छत्तीसगढ़ (VOC) द्वारा अनूठा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
एक पुरुष और एक महिला नीला और हरा रंग लगाकर धरती का प्रतीक बनेंगे, जिससे लोगों में हरित भोजन और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाई जाएगी। कार्यक्रम में जलवायु परिवर्तन से स्वास्थ्य और रोजगार पर असर पर भी फोकस रहेगा।

गीता रहस्य प्रवचनमाला का शुभारंभ
विधानसभा रोड स्थित शांति सरोवर में आज शाम 6 बजे से तीन दिवसीय दिव्य गीता रहस्य प्रवचनमाला की शुरुआत होगी। यह आध्यात्मिक आयोजन विशेष रूप से जनमानस को गीता के गूढ़ रहस्यों से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/today-will-be-a-busy-day-of-political-social-and/article-23131

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.