सीजी विधानसभा सत्र का अंतिम दिन: सियासी घमासान और सांस्कृतिक रंगत के बीच आज का दिन रहेगा अहम

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज अपने अंतिम और पांचवें दिन में प्रवेश कर गया है। सदन की कार्यवाही आज कई अहम मुद्दों और विधायी प्रक्रियाओं से भरपूर रहने वाली है।

वहीं राज्य की सियासत भी गरमाई हुई है—जहां भाजपा कांग्रेस पर निशाना साध रही है, तो कांग्रेस बिजली दरों में वृद्धि को लेकर मोर्चा खोल रही है। इसी दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।

विधानसभा सत्र का आज समापन

सत्र के अंतिम दिन प्रश्नकाल में मंत्री दयालदास बघेल और लक्ष्मी राजवाड़े विभिन्न सवालों के जवाब देंगे। इसके अलावा मंत्री ओपी चौधरी, केदार कश्यप और रामविचार नेताम भी सदन में महत्वपूर्ण पत्र प्रस्तुत करेंगे। आज सदन में 109 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाए गए हैं, और दो अशासकीय संकल्प भी आने की संभावना है।

CM साय होंगे सांस्कृतिक मंचन में शामिल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिनभर के शासकीय दायित्वों के बाद शाम को रायपुर के साइंस कॉलेज स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में एक विशेष नाट्य मंचन कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह नाट्य प्रस्तुति "पुण्यश्लोक लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होलकर" की जीवनगाथा पर आधारित होगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव करेंगे और डिप्टी सीएम अरुण साव, प्रभारी मंत्री केदार कश्यप सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।

भाजपा का कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा

जैम पोर्टल के जरिए 32 हजार रुपए में वाटर जग खरीदी को लेकर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दोपहर 3 बजे रायपुर के अंबेडकर चौक पर मोर्चा का प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस जनता को भ्रमित कर रही है और भ्रष्टाचार में लिप्त है।

बिजली दर में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का हल्ला बोल

बिजली दरों में वृद्धि को लेकर कांग्रेस ने भी सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रायपुर समेत कई जिलों में आज कांग्रेस कार्यकर्ता बिजली दफ्तरों का घेराव करेंगे। राजधानी रायपुर के बुढ़ापारा स्थित विद्युत कार्यालय के सामने दोपहर 12:30 बजे कांग्रेस प्रदर्शन करेगी। इसके अलावा 22 जुलाई को प्रदेशभर में विद्युत कार्यालयों का घेराव किया जाएगा।

रायपुर में सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियां

  • 59वां स्थापना दिवस: भारतीय योग संस्थान रायपुर द्वारा सुभाष स्टेडियम में प्रातः 5:45 से 7:45 तक योग कार्यक्रम।

  • सद्भावना बाइक रैली: मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज द्वारा दोपहर 3 बजे मोवा शासकीय स्कूल मैदान से इंडोर स्टेडियम तक।

  • पंचकल्याणक पूजा: धार्मिक आयोजन भी आज शहर में संपन्न होंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Jul 2025 By दैनिक जागरण

सीजी विधानसभा सत्र का अंतिम दिन: सियासी घमासान और सांस्कृतिक रंगत के बीच आज का दिन रहेगा अहम

Raipur, CG

वहीं राज्य की सियासत भी गरमाई हुई है—जहां भाजपा कांग्रेस पर निशाना साध रही है, तो कांग्रेस बिजली दरों में वृद्धि को लेकर मोर्चा खोल रही है। इसी दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।

विधानसभा सत्र का आज समापन

सत्र के अंतिम दिन प्रश्नकाल में मंत्री दयालदास बघेल और लक्ष्मी राजवाड़े विभिन्न सवालों के जवाब देंगे। इसके अलावा मंत्री ओपी चौधरी, केदार कश्यप और रामविचार नेताम भी सदन में महत्वपूर्ण पत्र प्रस्तुत करेंगे। आज सदन में 109 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाए गए हैं, और दो अशासकीय संकल्प भी आने की संभावना है।

CM साय होंगे सांस्कृतिक मंचन में शामिल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिनभर के शासकीय दायित्वों के बाद शाम को रायपुर के साइंस कॉलेज स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में एक विशेष नाट्य मंचन कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह नाट्य प्रस्तुति "पुण्यश्लोक लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होलकर" की जीवनगाथा पर आधारित होगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव करेंगे और डिप्टी सीएम अरुण साव, प्रभारी मंत्री केदार कश्यप सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।

भाजपा का कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा

जैम पोर्टल के जरिए 32 हजार रुपए में वाटर जग खरीदी को लेकर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दोपहर 3 बजे रायपुर के अंबेडकर चौक पर मोर्चा का प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस जनता को भ्रमित कर रही है और भ्रष्टाचार में लिप्त है।

बिजली दर में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का हल्ला बोल

बिजली दरों में वृद्धि को लेकर कांग्रेस ने भी सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रायपुर समेत कई जिलों में आज कांग्रेस कार्यकर्ता बिजली दफ्तरों का घेराव करेंगे। राजधानी रायपुर के बुढ़ापारा स्थित विद्युत कार्यालय के सामने दोपहर 12:30 बजे कांग्रेस प्रदर्शन करेगी। इसके अलावा 22 जुलाई को प्रदेशभर में विद्युत कार्यालयों का घेराव किया जाएगा।

रायपुर में सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियां

  • 59वां स्थापना दिवस: भारतीय योग संस्थान रायपुर द्वारा सुभाष स्टेडियम में प्रातः 5:45 से 7:45 तक योग कार्यक्रम।

  • सद्भावना बाइक रैली: मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज द्वारा दोपहर 3 बजे मोवा शासकीय स्कूल मैदान से इंडोर स्टेडियम तक।

  • पंचकल्याणक पूजा: धार्मिक आयोजन भी आज शहर में संपन्न होंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/today-will-be-important-day-between-political-fierce-and-cultural/article-28041

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.