- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- छत्तीसगढ़ में बजट सत्र का आज दूसरा दिन, बिलासपुर में शराब पीने से मौत और अरपा में प्रदूषण का गूंजे...
छत्तीसगढ़ में बजट सत्र का आज दूसरा दिन, बिलासपुर में शराब पीने से मौत और अरपा में प्रदूषण का गूंजेगा मामला
Raipur, CG
छत्तीसगढ़ में विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है. आज प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष ने सरकार को घेरने की पूरी तैयारी की हुई है. बिलासपुर में शराब सेवन से हुई मौतों और अरपा नदी में प्रदूषण का मामला सदन में गूंजेगा.
आज ये कार्यवाही
छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू हो गया है. आज मंगलवार 25 फरवरी को सत्र का दूसरा दिन है.सत्र के दूसरे दिन आज पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन का सदन में उल्लेख होगा. कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, टंक राम वर्मा, मुख्यमंत्री विष्णु देव सहायक के विभागों के प्रश्न पर प्रश्न काल होगा. प्रश्नकाल के बाद उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा छत्तीसगढ़ पंचायत राज संशोधन द्वितीय अध्यादेश पटल पर रखेंगे.
सदन में बिलासपुर के लोफंदी गांव में शराब सेवन से मौत और अरपा नदी में प्रदूषण रोकने उपाय पर ध्यानाकर्षण के जरिए विभागीय मंत्री से सवाल-जवाब होंगे .वित्तीय वर्ष 2024-25 के तृतीय अनुपूरक अनुमान की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी. वित्त मंत्री ओपी चौधरी छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक 2025 सदन में पेश करेंगे
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए