Video : बेमेतरा के पीएमश्री स्कूल में शिक्षकों का टोटा, छात्र पहुंचे कलेक्टर के पास

Bemetra, cg

जिले में स्कूल और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की पोल खुलने लगी है।

सत्र शुरू हुए सप्ताह भर हो गया है, मगर बेमेतरा जिला मुख्यालय स्थित पीएमश्री शिवलाल राठी स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में उच्चतर माध्यमिक कक्षाओं के लिए विषय शिक्षक तक मौजूद नहीं हैं। इससे नाराज छात्र-छात्राएं कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर से शिक्षकों की नियुक्ति की गुहार लगाई।

छात्रों का कहना है कि वे नियमित स्कूल तो जा रहे हैं, मगर कक्षाओं में पढ़ाने वाला कोई विषय शिक्षक नहीं है। जब उन्होंने स्कूल प्रशासन से पूछा तो जवाब मिला कि “डिजिटल माध्यम से पढ़ लो या फिर स्कूल से टीसी ले लो”। यह जवाब छात्रों में नाराजगी और भविष्य को लेकर चिंता का सबब बन गया है।

कलेक्टर से मिलने पहुंचे छात्रों ने अपनी व्यथा साझा करते हुए कहा कि प्रशासन ने समस्या का समाधान बताने के बजाय उन्हें जिला शिक्षा अधिकारी से मिलने की सलाह दी। छात्रों का सवाल है कि जब राज्य में शराब दुकानें खोलने के लिए योजनाएं बनाई जा सकती हैं तो स्कूल में शिक्षकों की व्यवस्था के लिए ठोस कदम क्यों नहीं उठाए जाते? “हमें शराब दुकान नहीं, स्कूल में शिक्षक चाहिए” – छात्रों का यह मार्मिक बयान प्रशासन और सरकार से जवाब मांग रहा है।

वहीं कलेक्टर ने छात्रों को आश्वासन देते हुए कहा कि स्कूल में जल्द से जल्द शिक्षकों की व्यवस्था करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए जाएंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Jun 2025 By दैनिक जागरण

Video : बेमेतरा के पीएमश्री स्कूल में शिक्षकों का टोटा, छात्र पहुंचे कलेक्टर के पास

Bemetra, cg

सत्र शुरू हुए सप्ताह भर हो गया है, मगर बेमेतरा जिला मुख्यालय स्थित पीएमश्री शिवलाल राठी स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में उच्चतर माध्यमिक कक्षाओं के लिए विषय शिक्षक तक मौजूद नहीं हैं। इससे नाराज छात्र-छात्राएं कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर से शिक्षकों की नियुक्ति की गुहार लगाई।

छात्रों का कहना है कि वे नियमित स्कूल तो जा रहे हैं, मगर कक्षाओं में पढ़ाने वाला कोई विषय शिक्षक नहीं है। जब उन्होंने स्कूल प्रशासन से पूछा तो जवाब मिला कि “डिजिटल माध्यम से पढ़ लो या फिर स्कूल से टीसी ले लो”। यह जवाब छात्रों में नाराजगी और भविष्य को लेकर चिंता का सबब बन गया है।

कलेक्टर से मिलने पहुंचे छात्रों ने अपनी व्यथा साझा करते हुए कहा कि प्रशासन ने समस्या का समाधान बताने के बजाय उन्हें जिला शिक्षा अधिकारी से मिलने की सलाह दी। छात्रों का सवाल है कि जब राज्य में शराब दुकानें खोलने के लिए योजनाएं बनाई जा सकती हैं तो स्कूल में शिक्षकों की व्यवस्था के लिए ठोस कदम क्यों नहीं उठाए जाते? “हमें शराब दुकान नहीं, स्कूल में शिक्षक चाहिए” – छात्रों का यह मार्मिक बयान प्रशासन और सरकार से जवाब मांग रहा है।

वहीं कलेक्टर ने छात्रों को आश्वासन देते हुए कहा कि स्कूल में जल्द से जल्द शिक्षकों की व्यवस्था करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए जाएंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/tota-student-of-teachers-reached-the-collector-at-pmshi-school/article-25477

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.