दुर्ग में दर्दनाक हादसा: शॉर्ट सर्किट के बाद ब्लास्ट हुआ सिलेंडर, 2 बहनों समेत 4 जिंदा जले

दुर्ग-भिलाई (छ.ग.)

By Rohit.P
On

दुर्ग के कुम्हारी में शॉर्ट सर्किट के बाद सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। हादसे में 2 बहनों, पिता और डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मंगलवार दोपहर हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को हिला दिया। कुम्हारी थाना क्षेत्र में एक मकान में आग लगने के बाद सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिसमें एक ही परिवार के 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मरने वालों में दो बहनें, उनके पिता और डेढ़ साल की मासूम बच्ची शामिल हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए, लेकिन तब तक आग तेजी से पूरे मकान में फैल चुकी थी।

जानकारी के मुताबिक इलाके के एक बिजली खंभे में शॉर्ट सर्किट हुआ था। बताया जा रहा है कि चिंगारी की वजह से घर में आग लगी और देखते ही देखते लपटें छत के रास्ते किचन तक पहुंच गईं। वहां रखा गैस सिलेंडर आग की चपेट में आ गया। कुछ ही देर बाद जोरदार धमाका हुआ। स्थानीय लोगों ने पानी और अन्य साधनों से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेज थी कि घर के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने का मौका नहीं मिल सका। अधिकारियों के अनुसार हादसे के वक्त परिवार के सदस्य घर के अंदर आराम कर रहे थे। अचानक हुए धमाके और धुएं के कारण उन्हें संभलने का समय तक नहीं मिला।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसके बाद घर के अंदर से चार जले हुए शव बरामद किए गए। मौके का मंजर बेहद भयावह बताया जा रहा है। घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। इलाके में देर शाम तक लोगों की भीड़ जुटी रही। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और आग लगने की असली वजह की जांच की जा रही है। हालांकि शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को हादसे की वजह माना जा रहा है।

हादसे की खबर मिलते ही दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह और एसएसपी विजय अग्रवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए। सांसद विजय बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल और शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री की ओर से मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए सहायता राशि देने की घोषणा की गई है। वहीं जिला प्रशासन ने भी 4-4 लाख रुपए मुआवजा देने की बात कही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में बिजली व्यवस्था को लेकर पहले भी शिकायतें होती रही हैं। हादसे के बाद पूरे मोहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 May 2026 By Rohit.P

दुर्ग में दर्दनाक हादसा: शॉर्ट सर्किट के बाद ब्लास्ट हुआ सिलेंडर, 2 बहनों समेत 4 जिंदा जले

दुर्ग-भिलाई (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मंगलवार दोपहर हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को हिला दिया। कुम्हारी थाना क्षेत्र में एक मकान में आग लगने के बाद सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिसमें एक ही परिवार के 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मरने वालों में दो बहनें, उनके पिता और डेढ़ साल की मासूम बच्ची शामिल हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए, लेकिन तब तक आग तेजी से पूरे मकान में फैल चुकी थी।

जानकारी के मुताबिक इलाके के एक बिजली खंभे में शॉर्ट सर्किट हुआ था। बताया जा रहा है कि चिंगारी की वजह से घर में आग लगी और देखते ही देखते लपटें छत के रास्ते किचन तक पहुंच गईं। वहां रखा गैस सिलेंडर आग की चपेट में आ गया। कुछ ही देर बाद जोरदार धमाका हुआ। स्थानीय लोगों ने पानी और अन्य साधनों से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेज थी कि घर के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने का मौका नहीं मिल सका। अधिकारियों के अनुसार हादसे के वक्त परिवार के सदस्य घर के अंदर आराम कर रहे थे। अचानक हुए धमाके और धुएं के कारण उन्हें संभलने का समय तक नहीं मिला।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसके बाद घर के अंदर से चार जले हुए शव बरामद किए गए। मौके का मंजर बेहद भयावह बताया जा रहा है। घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। इलाके में देर शाम तक लोगों की भीड़ जुटी रही। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और आग लगने की असली वजह की जांच की जा रही है। हालांकि शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को हादसे की वजह माना जा रहा है।

हादसे की खबर मिलते ही दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह और एसएसपी विजय अग्रवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए। सांसद विजय बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल और शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री की ओर से मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए सहायता राशि देने की घोषणा की गई है। वहीं जिला प्रशासन ने भी 4-4 लाख रुपए मुआवजा देने की बात कही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में बिजली व्यवस्था को लेकर पहले भी शिकायतें होती रही हैं। हादसे के बाद पूरे मोहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/tragic-accident-in-durg-cylinder-blasted-after-short-circuit-4/article-53223

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.