कोरबा में दर्दनाक हादसा: 8 साल के बच्चे की मौत, सीने में फंसा सिक्का बना जानलेवा

Korba, CG

कोरबा जिले में हुई एक दर्दनाक घटना ने सबको झकझोर दिया। 8 साल के मासूम शिवम सारथी की मौत सीने में सिक्का फंस जाने से हो गई। परिवार को इस बात की भनक तक नहीं थी कि बच्चे ने कब और कैसे सिक्का निगल लिया।

 जब अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी, तो परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच में सामने आया कि शिवम के सीने में सिक्का फंसा है।

डॉक्टरों ने इलाज से किया इनकार, रास्ते में तोड़ा दम

परिजनों के अनुसार, जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्चे की हालत गंभीर बताते हुए कहा कि यहां उसका इलाज संभव नहीं है। उन्होंने उसे दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन जब बच्चे को निजी अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही शिवम ने दम तोड़ दिया। इस घटना ने अस्पताल की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इलाज के लिए कोरबा आए थे, हुआ बड़ा हादसा

मूल रूप से रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ के रहने वाले मदन सारथी अपने बेटे के कंधे की चोट का इलाज कराने कोरबा आए थे। उपचार के बाद परिवार अपने रिश्तेदारों के घर गोढ़ी गांव में ठहरा हुआ था। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

रात में बिगड़ी तबीयत, एक्सरे में हुआ खुलासा

शुक्रवार रात अचानक शिवम के हाथ-पैर ठंडे पड़ने लगे और उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी। जब उसे जिला अस्पताल लाया गया, तो एक्सरे रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि उसके सीने में सिक्का फंसा है, जो सांस लेने में रुकावट पैदा कर रहा था।

परिजनों ने लगाया डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों ने गंभीरता से इलाज करने की बजाय रेफर कर दिया। अगर समय पर उचित उपचार मिल जाता तो बच्चे की जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

घटना की जानकारी मिलने पर जिला अस्पताल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज किए। बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक मौत का कारण स्पष्ट होगा।

स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिला अस्पताल में आपात स्थिति से निपटने की पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं। बार-बार मरीजों को रेफर करने की प्रवृत्ति के कारण कई जिंदगियां समय रहते बच नहीं पातीं।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Nov 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/tragic-accident-in-korba-8-year-old-child-dies-coin/article-36821

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.