बालोद में दर्दनाक सड़क हादसा, कार की टक्कर से हुई 3 दोस्तों की मौत

बालोद (छ.ग.)

By Rohit.P
On

बालोद में तेज रफ्तार कार और बाइक की टक्कर में 3 दोस्तों की मौत। हादसे में शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए, पुलिस जांच जारी।

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शुक्रवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के खैरीडीह गांव के पास तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन दोस्तों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवार युवकों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। आसपास मौजूद लोग भी कुछ देर तक समझ नहीं पाए कि आखिर हुआ क्या है। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार काफी ज्यादा थी और टक्कर के बाद बाइक कई फीट दूर जा गिरी। सड़क पर दूर-दूर तक बाइक के हिस्से और खून फैला हुआ था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान सिर्राभाठा निवासी तरुण यादव (20), राहुल सेवता (20) और नरेंद्र भुआर्या (21) निवासी मुड़खुसरा के रूप में हुई है। तीनों दोस्त शुक्रवार रात करीब 10 बजे बाइक से डौंडीलोहारा की ओर जा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सामने से आ रही कार ने अचानक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में तरुण यादव का हाथ शरीर से अलग हो गया, जबकि पीछे बैठे राहुल सेवता का पैर कटकर करीब 50 मीटर दूर पैरावट में जा गिरा। नरेंद्र भुआर्या के शरीर पर भी गंभीर चोटें आई थीं। मौके की हालत देखकर गांव के लोग सहम गए। कुछ लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक दो युवकों की मौत हो चुकी थी। राहुल ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शनिवार सुबह ग्रामीणों को खेत की ओर राहुल का कटा हुआ पैर मिला, जिसके बाद इलाके में फिर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद कार भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

डौंडीलोहारा टीआई सुनील तिर्की ने बताया कि शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे की बड़ी वजह लग रही है। अधिकारियों के अनुसार बाइक सवार युवक डौंडीलोहारा आ रहे थे, जबकि कार सवार दल्लीराजहरा से राजनांदगांव लौट रहे थे। फिलहाल कार चालक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हादसे के समय कोई नशे में था या नहीं। हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी। देर रात से लेकर शनिवार सुबह तक अस्पताल और थाने में मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। गांव में मातम पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक आपस में काफी करीबी दोस्त थे और अक्सर साथ ही आते-जाते थे। अचानक हुई इस घटना के बाद परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और कानूनी कार्रवाई जारी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 May 2026 By Rohit.P

बालोद में दर्दनाक सड़क हादसा, कार की टक्कर से हुई 3 दोस्तों की मौत

बालोद (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शुक्रवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के खैरीडीह गांव के पास तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन दोस्तों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवार युवकों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। आसपास मौजूद लोग भी कुछ देर तक समझ नहीं पाए कि आखिर हुआ क्या है। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार काफी ज्यादा थी और टक्कर के बाद बाइक कई फीट दूर जा गिरी। सड़क पर दूर-दूर तक बाइक के हिस्से और खून फैला हुआ था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान सिर्राभाठा निवासी तरुण यादव (20), राहुल सेवता (20) और नरेंद्र भुआर्या (21) निवासी मुड़खुसरा के रूप में हुई है। तीनों दोस्त शुक्रवार रात करीब 10 बजे बाइक से डौंडीलोहारा की ओर जा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सामने से आ रही कार ने अचानक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में तरुण यादव का हाथ शरीर से अलग हो गया, जबकि पीछे बैठे राहुल सेवता का पैर कटकर करीब 50 मीटर दूर पैरावट में जा गिरा। नरेंद्र भुआर्या के शरीर पर भी गंभीर चोटें आई थीं। मौके की हालत देखकर गांव के लोग सहम गए। कुछ लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक दो युवकों की मौत हो चुकी थी। राहुल ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शनिवार सुबह ग्रामीणों को खेत की ओर राहुल का कटा हुआ पैर मिला, जिसके बाद इलाके में फिर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद कार भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

डौंडीलोहारा टीआई सुनील तिर्की ने बताया कि शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे की बड़ी वजह लग रही है। अधिकारियों के अनुसार बाइक सवार युवक डौंडीलोहारा आ रहे थे, जबकि कार सवार दल्लीराजहरा से राजनांदगांव लौट रहे थे। फिलहाल कार चालक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हादसे के समय कोई नशे में था या नहीं। हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी। देर रात से लेकर शनिवार सुबह तक अस्पताल और थाने में मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। गांव में मातम पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक आपस में काफी करीबी दोस्त थे और अक्सर साथ ही आते-जाते थे। अचानक हुई इस घटना के बाद परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और कानूनी कार्रवाई जारी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/tragic-road-accident-in-balod-3-friends-died-due-to/article-53017

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.