- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- कवर्धा में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन की मौत, महिला भी शामिल
कवर्धा में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन की मौत, महिला भी शामिल
Kawardha, CG
कवर्धा जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब तीनों लोग बाइक से अपने घर लौट रहे थे।
बारिश और घने अंधेरे के बीच अचानक एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि महिला सहित तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक वहां रुका नहीं और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। हादसे के बाद सड़क पर शव बिखरे पड़े रहे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।
घंटों तक सड़क पर पड़े रहे शव
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद लगभग एक घंटे तक मृतकों के शव सड़क पर पड़े रहे। लोगों ने पंडरिया पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शवों को अस्पताल भेजा।
मृतकों की पहचान हुई
हादसे में मारे गए लोगों की पहचान सैगोना गांव के पंचराम बैगा (48 वर्ष), बकेला निवासी प्रेमलाल बैगा (35 वर्ष) और चीनी बैगा (30 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों काम से पंडरिया आए हुए थे और वापस लौटते वक्त यह दुर्घटना हुई।
पुलिस जांच में जुटी
पंडरिया थाना प्रभारी नितिन तिवारी ने बताया कि घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात वाहन की तलाश जारी है। प्रारंभिक जांच में लगातार बारिश और अंधेरा हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है।
गांव में पसरा मातम
हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक का माहौल है।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए