- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- रायगढ़ में ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की मौत
रायगढ़ में ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की मौत
Raigarh, CG
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा नेशनल हाईवे-49 पर खरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत छोटे देवगांव के पास हुआ।
मृतक की पहचान तुर्रीपारा, सरवानी निवासी 41 वर्षीय अजय कुमार के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, अजय कुमार शनिवार रात करीब 9 बजे अपनी बाइक से सक्ती की ओर किसी कार्य से जा रहे थे। जैसे ही वह NH-49 पर छोटे देवगांव के पास पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रेलर ने लापरवाही से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अजय ट्रेलर के पहियों के नीचे आ गए और सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।
हादसे के तुरंत बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने जब लाश देखी तो हड़कंप मच गया और घटना की सूचना डायल 112 को दी गई।
पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए