कड़ाके की ठंड के लिए हो जाइए तैयार, शीतलहर, कोहरे के साथ विभाग का बड़ा अलर्ट, जानें कैसा रहेगा मौसम

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने राज्य में तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में चार से पांच डिग्री तक तापमान में गिरावट होगी जिस कारण से राज्य में ठंडक बढ़ेगी। सरगुजा जिले में कोहरे और शीतलहर की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से ठंड का दौर शुरू हो गया है। पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) का असर कम होने के कारण दिन और रात के तापमान कम होने लगा है। में गिरावट के कारण ठंड का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन दिनों तक कई जिलों में न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। वहीं, सरगुजा संभाग के जिलों में कोहरे का असर देखने को मिलेगा। कई जिलों में शीतलहर की भी संभावना है।

सरगुजा में ठंड बढ़ी

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से नमी धीरे-धीरे खत्म हो रही है। बादल छटने शुरू हो गए हैं जिस कारण से ठंड बढ़ने लगी है। हालांकि अभी मौसम साफ होने में चार से पांच दिनों का टाइम लगेगा। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला मंगलवार को सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि सरगुजा में रात का तापमान 8.2 डिग्री रेकॉर्ड किया गया।

रायपुर में कैसा रहा मौसम

राजधानी रायपुर में भी ठंड का असर दिखने लगा है। रायपुर में बुधवार का मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, बादल जब पूरी तरह से छंट गए हैं वैसी तापमान में गिरावट दर्ज होने लगेगी। बुधवार को सुबह से ही राजधानी में हल्के बादल छाए हुए हैं। दोपहर तक बादल छंटने की संभावना थी लेकिन मौसम साफ नहीं हुआ। मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री और न्यूनतम 16.4 डिग्री रहा।

कोहरे का भी असर

बुधवार को छत्तीसगढ़ के कई जिलों में कोहरे का असर देखने को मिला। सरगुजा इलाके में कोहरे का असर रहा। वहीं, ग्रामीण इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। राजधानी रायपुर में अभी एक सप्ताह से ठंड नहीं पड़ रही थी। मंगलवार से एक बार फिर से ठंड का असर दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग ने राज्य में फिलहाल कहीं भी बारिश की संभावना नहीं जताई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Jan 2025 By दैनिक जागरण

कड़ाके की ठंड के लिए हो जाइए तैयार, शीतलहर, कोहरे के साथ विभाग का बड़ा अलर्ट, जानें कैसा रहेगा मौसम

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से ठंड का दौर शुरू हो गया है। पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) का असर कम होने के कारण दिन और रात के तापमान कम होने लगा है। में गिरावट के कारण ठंड का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन दिनों तक कई जिलों में न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। वहीं, सरगुजा संभाग के जिलों में कोहरे का असर देखने को मिलेगा। कई जिलों में शीतलहर की भी संभावना है।

सरगुजा में ठंड बढ़ी

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से नमी धीरे-धीरे खत्म हो रही है। बादल छटने शुरू हो गए हैं जिस कारण से ठंड बढ़ने लगी है। हालांकि अभी मौसम साफ होने में चार से पांच दिनों का टाइम लगेगा। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला मंगलवार को सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि सरगुजा में रात का तापमान 8.2 डिग्री रेकॉर्ड किया गया।

रायपुर में कैसा रहा मौसम

राजधानी रायपुर में भी ठंड का असर दिखने लगा है। रायपुर में बुधवार का मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, बादल जब पूरी तरह से छंट गए हैं वैसी तापमान में गिरावट दर्ज होने लगेगी। बुधवार को सुबह से ही राजधानी में हल्के बादल छाए हुए हैं। दोपहर तक बादल छंटने की संभावना थी लेकिन मौसम साफ नहीं हुआ। मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री और न्यूनतम 16.4 डिग्री रहा।

कोहरे का भी असर

बुधवार को छत्तीसगढ़ के कई जिलों में कोहरे का असर देखने को मिला। सरगुजा इलाके में कोहरे का असर रहा। वहीं, ग्रामीण इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। राजधानी रायपुर में अभी एक सप्ताह से ठंड नहीं पड़ रही थी। मंगलवार से एक बार फिर से ठंड का असर दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग ने राज्य में फिलहाल कहीं भी बारिश की संभावना नहीं जताई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/transfer-of-ias-officers-in-chhattisgarh-collector-of-naxal-area/article-6791

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.