कर्रेगुट्टा पर लहराया तिरंगा: नक्सल गढ़ में सुरक्षा बलों की ऐतिहासिक जीत

Bijapur

छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों पर सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ ऐतिहासिक विजय हासिल करते हुए तिरंगा फहराया है। यह अब तक का सबसे बड़ा एंटी-नक्सल अभियान माना जा रहा है, जो बीते 9 दिनों से लगातार जारी है।

 करीब 10 से 12 हजार सुरक्षाबलों ने इस मुश्किल भौगोलिक क्षेत्र में मोर्चा संभालते हुए कर्रेगुट्टा के नक्सली गढ़ को पूरी तरह अपने नियंत्रण में ले लिया है। जवानों ने न केवल कई नक्सलियों को ढेर किया, बल्कि उनके ठिकानों और बंकरों को भी नेस्तनाबूद कर दिया है।

फोर्स की रणनीतिक बढ़त

बीते मंगलवार को सुरक्षाबलों ने हेलीकॉप्टर की मदद से करीब 500 जवानों को पहाड़ की चोटी पर उतारकर ऑपरेशन को निर्णायक दिशा दी। पहले यह ऑपरेशन छत्तीसगढ़ पुलिस, तेलंगाना पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की निगरानी में चल रहा था, लेकिन अब बिहार और झारखंड से भी केंद्रीय सुरक्षाबलों की टुकड़ियां इसमें शामिल हो चुकी हैं।

ऑपरेशन की अब तक की उपलब्धियां

अब तक की कार्रवाई में 5 नक्सलियों को मार गिराया गया है, जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। इनके पास से कई हथियार भी जब्त किए गए हैं। भीषण गर्मी और पहाड़ी इलाके के कठिन हालात के बावजूद जवानों ने मोर्चा नहीं छोड़ा। लगभग 40 जवान डिहाइड्रेशन का शिकार हुए, जबकि दो जवान आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आकर घायल हुए हैं।

अगला लक्ष्य: दो और पहाड़ों पर कब्जा

सेना के अधिकारियों के अनुसार, ऑपरेशन यहीं नहीं रुकेगा। कर्रेगुट्टा से सटे दो और पहाड़ों पर भी फोर्स कब्जा करने की तैयारी में है। भोपालपटनम क्षेत्र से अब नक्सलियों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगाने का लक्ष्य तय किया गया है।

खुफिया प्रमुख ने की हाई-लेवल बैठक

आईबी चीफ तपन डेका ने इस ऑपरेशन को लेकर छत्तीसगढ़ के आला अधिकारियों के साथ बैठक की और अभियान को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जब तक नक्सल प्रभाव पूरी तरह समाप्त नहीं होता, तब तक ऑपरेशन जारी रहेगा।

तेलंगाना सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश

इधर, तेलंगाना शांतिवार्ता समिति के एक सदस्य ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से भेंट कर ऑपरेशन रुकवाने की अपील की है। उनका कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से बातचीत का रास्ता बंद हो रहा है। मुख्यमंत्री ने मामले पर केंद्र सरकार से बात करने का आश्वासन दिया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Apr 2025 By दैनिक जागरण

कर्रेगुट्टा पर लहराया तिरंगा: नक्सल गढ़ में सुरक्षा बलों की ऐतिहासिक जीत

Bijapur

 करीब 10 से 12 हजार सुरक्षाबलों ने इस मुश्किल भौगोलिक क्षेत्र में मोर्चा संभालते हुए कर्रेगुट्टा के नक्सली गढ़ को पूरी तरह अपने नियंत्रण में ले लिया है। जवानों ने न केवल कई नक्सलियों को ढेर किया, बल्कि उनके ठिकानों और बंकरों को भी नेस्तनाबूद कर दिया है।

फोर्स की रणनीतिक बढ़त

बीते मंगलवार को सुरक्षाबलों ने हेलीकॉप्टर की मदद से करीब 500 जवानों को पहाड़ की चोटी पर उतारकर ऑपरेशन को निर्णायक दिशा दी। पहले यह ऑपरेशन छत्तीसगढ़ पुलिस, तेलंगाना पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की निगरानी में चल रहा था, लेकिन अब बिहार और झारखंड से भी केंद्रीय सुरक्षाबलों की टुकड़ियां इसमें शामिल हो चुकी हैं।

ऑपरेशन की अब तक की उपलब्धियां

अब तक की कार्रवाई में 5 नक्सलियों को मार गिराया गया है, जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। इनके पास से कई हथियार भी जब्त किए गए हैं। भीषण गर्मी और पहाड़ी इलाके के कठिन हालात के बावजूद जवानों ने मोर्चा नहीं छोड़ा। लगभग 40 जवान डिहाइड्रेशन का शिकार हुए, जबकि दो जवान आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आकर घायल हुए हैं।

अगला लक्ष्य: दो और पहाड़ों पर कब्जा

सेना के अधिकारियों के अनुसार, ऑपरेशन यहीं नहीं रुकेगा। कर्रेगुट्टा से सटे दो और पहाड़ों पर भी फोर्स कब्जा करने की तैयारी में है। भोपालपटनम क्षेत्र से अब नक्सलियों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगाने का लक्ष्य तय किया गया है।

खुफिया प्रमुख ने की हाई-लेवल बैठक

आईबी चीफ तपन डेका ने इस ऑपरेशन को लेकर छत्तीसगढ़ के आला अधिकारियों के साथ बैठक की और अभियान को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जब तक नक्सल प्रभाव पूरी तरह समाप्त नहीं होता, तब तक ऑपरेशन जारी रहेगा।

तेलंगाना सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश

इधर, तेलंगाना शांतिवार्ता समिति के एक सदस्य ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से भेंट कर ऑपरेशन रुकवाने की अपील की है। उनका कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से बातचीत का रास्ता बंद हो रहा है। मुख्यमंत्री ने मामले पर केंद्र सरकार से बात करने का आश्वासन दिया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/tricolor-waved-on-karegutta-historic-victory-of-security-forces-in/article-19130

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.