जशपुर में ट्रिपल मर्डर: शराबी ने पत्नी-बच्चों को उतारा मौत के घाट

Jashpur, CG

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक शराबी व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की बेरहमी से हत्या कर शवों को उतियाल नदी में दफना दिया। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया, लेकिन शराब के नशे में उसने गांव के कुछ लोगों के सामने अपनी करतूत उगल दी, जिससे मामले का भंडाफोड़ हुआ।

ऐसे हुआ वारदात का खुलासा

जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक ने शराब के नशे में गांववालों के सामने हत्या की बात कबूल कर दी। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना तपकरा थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो उतियाल नदी किनारे रेत में दफनाए गए तीन शव बरामद किए गए। मृतकों में आरोपी की पत्नी, 12 साल की बेटी और 4 साल का बेटा शामिल हैं।

प्रेम-प्रसंग बन सकता है हत्या की वजह

पुलिस को शक है कि पारिवारिक विवाद या किसी प्रेम-प्रसंग को लेकर यह खौफनाक कदम उठाया गया। हालांकि, मामले की पुष्टि फॉरेंसिक जांच और विस्तृत पूछताछ के बाद ही हो सकेगी।

फरार आरोपी की तलाश जारी

तपकरा थाना प्रभारी संदीप कौशिक ने बताया कि आरोपी घटना के बाद से फरार है। उसकी तलाश के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को भी बुलाया गया है।

एसपी ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

जशपुर एसपी शशि मोहन सिंह ने इस जघन्य वारदात को गंभीरता से लेते हुए तपकरा पुलिस को त्वरित कार्रवाई और निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Jun 2025 By दैनिक जागरण

जशपुर में ट्रिपल मर्डर: शराबी ने पत्नी-बच्चों को उतारा मौत के घाट

Jashpur, CG

ऐसे हुआ वारदात का खुलासा

जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक ने शराब के नशे में गांववालों के सामने हत्या की बात कबूल कर दी। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना तपकरा थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो उतियाल नदी किनारे रेत में दफनाए गए तीन शव बरामद किए गए। मृतकों में आरोपी की पत्नी, 12 साल की बेटी और 4 साल का बेटा शामिल हैं।

प्रेम-प्रसंग बन सकता है हत्या की वजह

पुलिस को शक है कि पारिवारिक विवाद या किसी प्रेम-प्रसंग को लेकर यह खौफनाक कदम उठाया गया। हालांकि, मामले की पुष्टि फॉरेंसिक जांच और विस्तृत पूछताछ के बाद ही हो सकेगी।

फरार आरोपी की तलाश जारी

तपकरा थाना प्रभारी संदीप कौशिक ने बताया कि आरोपी घटना के बाद से फरार है। उसकी तलाश के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को भी बुलाया गया है।

एसपी ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

जशपुर एसपी शशि मोहन सिंह ने इस जघन्य वारदात को गंभीरता से लेते हुए तपकरा पुलिस को त्वरित कार्रवाई और निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/triple-murder-drunkard-killed-wife-and-children-in-jashpur/article-25287

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.