ट्रक ने स्कूटी सवार नाबालिग को कुचला, भीड़ ने गाड़ियों में लगाई आग

Korba, CG

छत्तीसगढ़: सड़क हादसे में नाबालिग की मौत के बाद भीड़ ने 2 ट्रकों में आग लगा दी.

शहर के राताखार से दर्री जाने वाले बायपास मार्ग में नए साल की देर शाम एक ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचल दिया. इस हादसे में स्कूटी सवार लगभग 16 वर्षीय किशोर की मौके पर ही हो गई. हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने 2 ट्रकों में आग लगा दी.

स्कूटी सवार को टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक फरार: 1 जनवरी की देर शाम को किशोर बायपास मार्ग से लौट रहा था. इसी दौरान एक अज्ञात ट्रक ने उसे कुचल दिया. सिर में गंभीर चोट के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई. मृत किशोर की पहचान राताखार निवासी याद दुबे के तौर पर की गई है.

गुस्साएं लोगों ने ट्रक में लगाई आग: हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और तोड़ फोड़ करते हुए ट्रक में आग लगा दी. गुस्साए लोगों ने सड़क को दोनों ओर से जाम कर दिया है. भीड़ ने दूसरी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया है. जिस ट्रक को लोगों ने आग लगाई, उसमें कोयला लोड था. इसके अलावा ज्वलनशील सामान भी था. जिसे कुछ ही मिनटों पर पूरा ट्रक धू धूकर जलने लगा.

Road Accident Korba
एक्सीडेंट के बाद भीड़ का बवाल 
 
तीन थानों की पुलिस ने संभाला मोर्चा: एक्सीडेंट और आगजनी की घटना के बाद दर्री पुलिस मौके पर पहुंची. भीड़ को काबू में रखने के लिए एडिशनल एसपी, तीन थानों के टीआई और पुलिस बल मौके पर पहुंची. लोगों की भीड़ को हटाने पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. इस दौरान रोड पर आवागमन पूरी तरह बाधित रहा. एडिशनल एसपी यूबीएस चौहान खुद मौके पर मौजूद रहे. उनके अलावा कई थानों के टीआई और बड़े पैमाने पर पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया.

Road Accident Korba
कोरबा एक्सीडेंट के बाद भीड़ ने ट्रक को लगाई आग 
 
31 दिसंबर को हादसे में युवक की मौत: राताखार दर्री बायपास में 1 जनवरी को शहर में हुआ यह दूसरा बड़ा हादसा है. इसके पहले 31st नाइट की पार्टी से लौट रहे कार सवार युवक भी हादसे शिकार हो गए थे. 31 दिसंबर और 1 जनवरी के दरमियानी रात को शहर के मुड़ापार क्षेत्र में कालीबाड़ी के पास एक कार ने बिजली के पोल को टक्कर मार दी थी. इस हादसे में एसईसीएल कर्मी युवक अनुभव की मौके पर ही मौत हुई थी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Jan 2025 By दैनिक जागरण

ट्रक ने स्कूटी सवार नाबालिग को कुचला, भीड़ ने गाड़ियों में लगाई आग

Korba, CG

शहर के राताखार से दर्री जाने वाले बायपास मार्ग में नए साल की देर शाम एक ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचल दिया. इस हादसे में स्कूटी सवार लगभग 16 वर्षीय किशोर की मौके पर ही हो गई. हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने 2 ट्रकों में आग लगा दी.

स्कूटी सवार को टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक फरार: 1 जनवरी की देर शाम को किशोर बायपास मार्ग से लौट रहा था. इसी दौरान एक अज्ञात ट्रक ने उसे कुचल दिया. सिर में गंभीर चोट के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई. मृत किशोर की पहचान राताखार निवासी याद दुबे के तौर पर की गई है.

गुस्साएं लोगों ने ट्रक में लगाई आग: हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और तोड़ फोड़ करते हुए ट्रक में आग लगा दी. गुस्साए लोगों ने सड़क को दोनों ओर से जाम कर दिया है. भीड़ ने दूसरी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया है. जिस ट्रक को लोगों ने आग लगाई, उसमें कोयला लोड था. इसके अलावा ज्वलनशील सामान भी था. जिसे कुछ ही मिनटों पर पूरा ट्रक धू धूकर जलने लगा.

Road Accident Korba
एक्सीडेंट के बाद भीड़ का बवाल 
 
तीन थानों की पुलिस ने संभाला मोर्चा: एक्सीडेंट और आगजनी की घटना के बाद दर्री पुलिस मौके पर पहुंची. भीड़ को काबू में रखने के लिए एडिशनल एसपी, तीन थानों के टीआई और पुलिस बल मौके पर पहुंची. लोगों की भीड़ को हटाने पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. इस दौरान रोड पर आवागमन पूरी तरह बाधित रहा. एडिशनल एसपी यूबीएस चौहान खुद मौके पर मौजूद रहे. उनके अलावा कई थानों के टीआई और बड़े पैमाने पर पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया.

Road Accident Korba
कोरबा एक्सीडेंट के बाद भीड़ ने ट्रक को लगाई आग 
 
31 दिसंबर को हादसे में युवक की मौत: राताखार दर्री बायपास में 1 जनवरी को शहर में हुआ यह दूसरा बड़ा हादसा है. इसके पहले 31st नाइट की पार्टी से लौट रहे कार सवार युवक भी हादसे शिकार हो गए थे. 31 दिसंबर और 1 जनवरी के दरमियानी रात को शहर के मुड़ापार क्षेत्र में कालीबाड़ी के पास एक कार ने बिजली के पोल को टक्कर मार दी थी. इस हादसे में एसईसीएल कर्मी युवक अनुभव की मौके पर ही मौत हुई थी.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/truck-crushes-minor-riding-scooter-mob-sets-vehicles-on-fire/article-6787

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.