- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- बीस साल बाद बीजापुर के पुजारी कांकेर में साप्ताहिक बाजार शुरू, व्यापारी और लोग भी खुश
बीस साल बाद बीजापुर के पुजारी कांकेर में साप्ताहिक बाजार शुरू, व्यापारी और लोग भी खुश
Bijapur, cg
बीजापुर में सुरक्षाबलों की मुस्तैदी से इलाके की तस्वीर बदल रही है. 20 साल बाद पुजारी कांकेर में साप्ताहिक बाजार शुरू हुआ है.
धुर नक्सल प्रभावित बीजापुर में अब लोगों को कई तरह की सुविधाएं मिल रही है. सुरक्षा बलों के कैंप स्थापित होने और नियद नेल्लानार योजना के विस्तार से इस इलाके की तस्वीर बदल रही है. लाल आतंक का खौफ कम हो रहा है. लोगों का विश्वास सरकार और जिला प्रशासन पर बन रहा है. जिले के कई ऐसे इलाके हैं जहां पर कैंप खुले हैं. जिससे बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो रहा है. अब तो धुर नक्सलगढ़ इलाके में हाट बाजार भी लगने लगे हैं.
पुजारी कांकेर में 20 साल बाद साप्ताहिक बाजार: बीजापुर के धुर नक्सल प्रभावित इलाके पुजारी कांकेर में 20 साल बाद साप्ताहिक बाजार लगा है. यह इलाका कभी माओवादियों का गढ़ हुआ करता था. यहां नक्सलियों ने ग्रामीणों पर आर्थिक नाकेबंदी लगा दी थी जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. यहां के लोगों को दैनिक जरूरत की चीजों को लेने के लिए 30 से 40 किलोमीटर की दूरी तय करके उसूर जाना पड़ता था. इतना ही नहीं लोगों को तेलंगाना के चेरला भी जाना पड़ता था, तब जाकर लोगों को दैनिक जरूरत की चीजें मिल पाती थी.

सिक्योरिटी फोर्स का कैंप खुलने से बदले हालात: बीजापुर के पुजारी कांकेर इलाके में 20 साल यानि की दो दशक के बाद साप्ताहिक बाजार लगा है. इलाके में नक्सल उन्मूलन के लिए स्थापित सुरक्षा कैंप और सड़क निर्माण से आवाजाही शुरू होने से लोगों की पहुंच जिला और ब्लाक मुख्यालय तक होने लगी है. जिला प्रशासन के सहयोग से पुजारी कांकेर तक बस सेवा भी शुरू कर दी है. सोमवार को ग्रामीणों और सुरक्षा बलों की पहल पर दो दशक बाद फिर से साप्ताहिक बाजार की शुरुआत की गई.
साप्ताहिक बाजार से लोगों में खुशी: साप्ताहिक बाजार लगने से लोगों में काफी खुशी का माहौल है. सोमवार को दो दशक बाद पहली बार साप्ताहिक बाजार की शुरुआत हुई. साप्ताहिक बाजार में पुजारी कांकेर और आस पास इलाके के ग्रामीणों ने अपनी जरूरत के सामानों को खरीदा. उसके बाद स्थानीय उपज को बाजार में बेचने के लिए रखा. पुजारी कांकेर में साप्ताहिक बाजार शुरू होने से यहां के लोकल व्यापारी भी खुश हैं. इसके साथ ही पुजारी कांकेर के ग्रामीणों में भी खुशी देखी जा रही है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए