अंधविश्वास में अंधे हुए ग्रामीण: तांत्रिक के कहने पर शिवलिंग और मूर्तियों पर लगाया खून, दो आरोपी गिरफ्तार

Gariyaband, cg

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में अंधविश्वास की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। देवरी गांव में दो ग्रामीणों ने एक तांत्रिक के कहने पर देवी-देवताओं की मूर्तियों पर अपना खून लगा दिया। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया और लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

तांत्रिक ने कहा- मूर्तियों पर खून चढ़ाओ, मिलेगा धन और समृद्धि

पुलिस के अनुसार, लीलाराम साहू (42) और कामता प्रसाद साहू (50) नामक ग्रामीणों ने एक तांत्रिक की बातों में आकर मंदिरों में स्थापित शिवलिंग, मां दुर्गा और हनुमान जी की मूर्तियों पर अपना खून लगा दिया। तांत्रिक ने दावा किया था कि ऐसा करने से उनके घर में धन-दौलत आएगी और जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी।

मूर्तियों पर खून देखकर गांव में मचा हड़कंप

घटना का पता तब चला जब 29 जून को देवरी गांव के श्रद्धालु मंदिर में पूजा के लिए पहुंचे। वहां मूर्तियों पर खून के धब्बे और छींटे देखे गए, जिससे ग्रामवासियों में रोष और भय फैल गया। ग्रामीणों ने तुरंत राजिम थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

ऐसे हुआ आरोपियों का खुलासा

पुलिस ने जब गांव में पूछताछ शुरू की, तो कई ग्रामीणों ने बताया कि लीलाराम और कामता को घटना वाली रात मंदिर के आसपास घूमते हुए देखा गया था। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने शुरुआत में गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन बाद में अपराध कबूल कर लिया।

खून से मूर्तियों पर किया तिलक, कहा- तांत्रिक ने बताया उपाय

आरोपियों ने बताया कि तांत्रिक ने उन्हें कहा था कि देवताओं को खून चढ़ाने से उनकी कृपा बरसेगी और घर में कभी धन की कमी नहीं होगी। इसी लालच और अंधविश्वास के चलते उन्होंने यह कृत्य किया।

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज

एडिशनल एसपी जितेंद्र चंद्राकर ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 298 और BNS की धारा 3(5) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। उन्हें सोमवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Jun 2025 By दैनिक जागरण

अंधविश्वास में अंधे हुए ग्रामीण: तांत्रिक के कहने पर शिवलिंग और मूर्तियों पर लगाया खून, दो आरोपी गिरफ्तार

Gariyaband, cg

तांत्रिक ने कहा- मूर्तियों पर खून चढ़ाओ, मिलेगा धन और समृद्धि

पुलिस के अनुसार, लीलाराम साहू (42) और कामता प्रसाद साहू (50) नामक ग्रामीणों ने एक तांत्रिक की बातों में आकर मंदिरों में स्थापित शिवलिंग, मां दुर्गा और हनुमान जी की मूर्तियों पर अपना खून लगा दिया। तांत्रिक ने दावा किया था कि ऐसा करने से उनके घर में धन-दौलत आएगी और जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी।

मूर्तियों पर खून देखकर गांव में मचा हड़कंप

घटना का पता तब चला जब 29 जून को देवरी गांव के श्रद्धालु मंदिर में पूजा के लिए पहुंचे। वहां मूर्तियों पर खून के धब्बे और छींटे देखे गए, जिससे ग्रामवासियों में रोष और भय फैल गया। ग्रामीणों ने तुरंत राजिम थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

ऐसे हुआ आरोपियों का खुलासा

पुलिस ने जब गांव में पूछताछ शुरू की, तो कई ग्रामीणों ने बताया कि लीलाराम और कामता को घटना वाली रात मंदिर के आसपास घूमते हुए देखा गया था। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने शुरुआत में गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन बाद में अपराध कबूल कर लिया।

खून से मूर्तियों पर किया तिलक, कहा- तांत्रिक ने बताया उपाय

आरोपियों ने बताया कि तांत्रिक ने उन्हें कहा था कि देवताओं को खून चढ़ाने से उनकी कृपा बरसेगी और घर में कभी धन की कमी नहीं होगी। इसी लालच और अंधविश्वास के चलते उन्होंने यह कृत्य किया।

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज

एडिशनल एसपी जितेंद्र चंद्राकर ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 298 और BNS की धारा 3(5) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। उन्हें सोमवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/two-accused-arrested-at-the-behest-of-the-rural-tantric/article-26087

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.