रायपुर में हेरोइन तस्करी का भंडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 1.49 लाख की नशीली चिट्टा जब्त

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। आमानाका थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 1.49 लाख रुपए मूल्य की हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नया बायपास रोड स्थित पंजाबी ढाबा के सामने दो संदिग्ध व्यक्ति एक आल्टो कार में बैठे हुए थे और ग्राहक की तलाश कर रहे थे। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिलवेस्टर रोजेश (निवासी- आमानाका) और विजय सिन्हा (निवासी- हीरापुर, आमानाका) के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से 14 ग्राम 9 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1,49,000 रुपए है।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे इस नशीले पदार्थ को बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राजधानी में नशे के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और नशीली वस्तुओं की तस्करी में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

सार्वजनिक अपील: पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को भी नशे की अवैध बिक्री या संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी हो, तो तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Jun 2025 By दैनिक जागरण

रायपुर में हेरोइन तस्करी का भंडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 1.49 लाख की नशीली चिट्टा जब्त

Raipur, CG

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नया बायपास रोड स्थित पंजाबी ढाबा के सामने दो संदिग्ध व्यक्ति एक आल्टो कार में बैठे हुए थे और ग्राहक की तलाश कर रहे थे। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिलवेस्टर रोजेश (निवासी- आमानाका) और विजय सिन्हा (निवासी- हीरापुर, आमानाका) के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से 14 ग्राम 9 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1,49,000 रुपए है।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे इस नशीले पदार्थ को बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राजधानी में नशे के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और नशीली वस्तुओं की तस्करी में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

सार्वजनिक अपील: पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को भी नशे की अवैध बिक्री या संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी हो, तो तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/two-accused-arrested-for-heroin-smuggling-in-raipur-arrested-149/article-22869

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.