सरकारी नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, दो आरोपी रायपुर और बलौदाबाजार से गिरफ्तार

Khairagarh

मध्य प्रदेश के खैरागढ़ जिले के गंडई थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर पांच लोगों से कुल ₹37 लाख 67 हजार 900 की ठगी करने वाले दो आरोपियों को रायपुर और बलौदाबाजार से गिरफ्तार किया गया है। यह मामला एक ऐसे ठगी रैकेट का है, जिसने नौकरी पाने की उम्मीद में लोगों को चूना लगाया।

 घटना तब शुरू हुई जब पांडातराई निवासी संतोष देवांगन, जो कि स्वास्थ्य विभाग के जीवन दीप समिति में कार्यरत थे, रायपुर में एक संगठन के पंजीकरण कार्य के दौरान बिशेसर ध्रुव नामक व्यक्ति से मिले। बिशेसर ने खुद को मंत्रालय से जुड़े प्रभावशाली व्यक्तियों से संपर्क रखने वाला बताया और दावा किया कि वह सरकारी नौकरी दिलवाने में सक्षम है। उसने संतोष से लेबर इंस्पेक्टर की नौकरी के लिए ₹20 लाख, शिक्षक पद के लिए ₹15 लाख और चपरासी के लिए ₹8 लाख की मांग की।

संतोष देवांगन ने यह प्रस्ताव अपने परिवार और रिश्तेदारों से साझा किया और उनकी बहन संजू देवांगन, रिश्तेदार विद्या, त्रिलोक और विवेक देवांगन भी इस योजना से प्रभावित हो गए। इसके बाद 25 दिसंबर 2022 को गंडई में एक बैठक हुई, जहां बिशेसर ने सबको छह महीने में नौकरी दिलवाने का पक्का भरोसा दिया।

इसके बाद, आरोपियों को कुल ₹37 लाख 67 हजार 900 की रकम दी गई, जिसमें कुछ राशि ऑनलाइन ट्रांसफर हुई और कुछ नकद दी गई। संतोष ने अकेले ₹11.67 लाख, संजू ने ₹4 लाख, विद्या ने ₹11.5 लाख, त्रिलोक ने ₹8.5 लाख और विवेक ने ₹2 लाख की रकम दी।

समय बीतने के बाद जब कोई नौकरी नहीं मिली और आरोपी लगातार टालमटोल करते रहे, तो संदेह गहराया। संतोष ने जब अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी बिशेसर ने उसे दो चेक दिए, जिनमें से एक ₹10 लाख और दूसरा ₹3.5 लाख का था। भुवनेश देवांगन ने भी ₹2 लाख का एक चेक दिया, लेकिन यह सभी चेक धोखाधड़ी का हिस्सा निकले, क्योंकि ना तो रकम वापस मिली और न ही नियुक्ति पत्र आया।

इस मामले की शिकायत 27 अप्रैल 2025 को गंडई थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रायपुर और बलौदाबाजार से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया। जांच में यह भी पता चला कि भुवनेश देवांगन पहले भी बीजापुर जिले में एक ठगी मामले में गिरफ्तार हो चुका था। फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है और पुलिस अन्य संभावित पीड़ितों की तलाश में जुटी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 May 2025 By दैनिक जागरण

सरकारी नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, दो आरोपी रायपुर और बलौदाबाजार से गिरफ्तार

Khairagarh

 घटना तब शुरू हुई जब पांडातराई निवासी संतोष देवांगन, जो कि स्वास्थ्य विभाग के जीवन दीप समिति में कार्यरत थे, रायपुर में एक संगठन के पंजीकरण कार्य के दौरान बिशेसर ध्रुव नामक व्यक्ति से मिले। बिशेसर ने खुद को मंत्रालय से जुड़े प्रभावशाली व्यक्तियों से संपर्क रखने वाला बताया और दावा किया कि वह सरकारी नौकरी दिलवाने में सक्षम है। उसने संतोष से लेबर इंस्पेक्टर की नौकरी के लिए ₹20 लाख, शिक्षक पद के लिए ₹15 लाख और चपरासी के लिए ₹8 लाख की मांग की।

संतोष देवांगन ने यह प्रस्ताव अपने परिवार और रिश्तेदारों से साझा किया और उनकी बहन संजू देवांगन, रिश्तेदार विद्या, त्रिलोक और विवेक देवांगन भी इस योजना से प्रभावित हो गए। इसके बाद 25 दिसंबर 2022 को गंडई में एक बैठक हुई, जहां बिशेसर ने सबको छह महीने में नौकरी दिलवाने का पक्का भरोसा दिया।

इसके बाद, आरोपियों को कुल ₹37 लाख 67 हजार 900 की रकम दी गई, जिसमें कुछ राशि ऑनलाइन ट्रांसफर हुई और कुछ नकद दी गई। संतोष ने अकेले ₹11.67 लाख, संजू ने ₹4 लाख, विद्या ने ₹11.5 लाख, त्रिलोक ने ₹8.5 लाख और विवेक ने ₹2 लाख की रकम दी।

समय बीतने के बाद जब कोई नौकरी नहीं मिली और आरोपी लगातार टालमटोल करते रहे, तो संदेह गहराया। संतोष ने जब अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी बिशेसर ने उसे दो चेक दिए, जिनमें से एक ₹10 लाख और दूसरा ₹3.5 लाख का था। भुवनेश देवांगन ने भी ₹2 लाख का एक चेक दिया, लेकिन यह सभी चेक धोखाधड़ी का हिस्सा निकले, क्योंकि ना तो रकम वापस मिली और न ही नियुक्ति पत्र आया।

इस मामले की शिकायत 27 अप्रैल 2025 को गंडई थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रायपुर और बलौदाबाजार से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया। जांच में यह भी पता चला कि भुवनेश देवांगन पहले भी बीजापुर जिले में एक ठगी मामले में गिरफ्तार हो चुका था। फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है और पुलिस अन्य संभावित पीड़ितों की तलाश में जुटी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/two-accused-arrested-from-raipur-and-balodabazar-by-cheating-millions/article-19247

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.