कवर्धा में आकाशीय बिजली का कहर: जंगल में भाजी तोड़ रहीं दो बैगा महिलाओं की मौके पर मौत

Kawardha, CG

कवर्धा जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाहपानी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो बैगा महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई।

 घटना मंगलवार शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है, जब दोनों महिलाएं जंगल में पारंपरिक वन भाजी चरोटा तोड़ने गई थीं।

जंगल में बिजली गिरने से हुआ हादसा

मृतकों की पहचान तिहरी बाई और रामबाई के रूप में हुई है, जो आपस में रिश्तेदार थीं और एक ही परिवार से ताल्लुक रखती थीं। वे रोज़ की तरह जंगल में चरोटा भाजी एकत्रित करने गई थीं, लेकिन शाम को तेज बारिश और बादलों की गड़गड़ाहट के साथ अचानक बिजली गिरी और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

सुबह जंगल में मिले शव

जब रात तक महिलाएं घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने चिंता जताई। बुधवार सुबह परिजन जंगल की ओर गए तो बाहपानी के जंगल में दोनों महिलाओं के शव मिले। इस दुखद दृश्य को देख परिवार और गांव में मातम छा गया।

पुलिस ने किया पंचनामा, पोस्टमार्टम जारी

सूचना मिलते ही कुकदूर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

  गांव में शोक की लहर

दोनों महिलाएं गरीब आदिवासी समुदाय से थीं और अपने परिवार की आजीविका के लिए जंगल पर निर्भर थीं। इस दुखद घटना से गांव में गहरा शोक व्याप्त है और ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतकों के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Jul 2025 By दैनिक जागरण

कवर्धा में आकाशीय बिजली का कहर: जंगल में भाजी तोड़ रहीं दो बैगा महिलाओं की मौके पर मौत

Kawardha, CG

 घटना मंगलवार शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है, जब दोनों महिलाएं जंगल में पारंपरिक वन भाजी चरोटा तोड़ने गई थीं।

जंगल में बिजली गिरने से हुआ हादसा

मृतकों की पहचान तिहरी बाई और रामबाई के रूप में हुई है, जो आपस में रिश्तेदार थीं और एक ही परिवार से ताल्लुक रखती थीं। वे रोज़ की तरह जंगल में चरोटा भाजी एकत्रित करने गई थीं, लेकिन शाम को तेज बारिश और बादलों की गड़गड़ाहट के साथ अचानक बिजली गिरी और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

सुबह जंगल में मिले शव

जब रात तक महिलाएं घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने चिंता जताई। बुधवार सुबह परिजन जंगल की ओर गए तो बाहपानी के जंगल में दोनों महिलाओं के शव मिले। इस दुखद दृश्य को देख परिवार और गांव में मातम छा गया।

पुलिस ने किया पंचनामा, पोस्टमार्टम जारी

सूचना मिलते ही कुकदूर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

  गांव में शोक की लहर

दोनों महिलाएं गरीब आदिवासी समुदाय से थीं और अपने परिवार की आजीविका के लिए जंगल पर निर्भर थीं। इस दुखद घटना से गांव में गहरा शोक व्याप्त है और ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतकों के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/two-baiga-women-died-on-the-spot/article-27070

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.