SBI के रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 20 लाख की ठगी: बीमा के नाम पर जाल, नोएडा से दो साइबर ठग गिरफ्तार

Jagdalpur, CG

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को बीमा पॉलिसी के नाम पर बड़ी ठगी का शिकार बनाया गया। ठगों ने HDFC लाइफ इंश्योरेंस के नाम पर ₹20.90 लाख की ठगी को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के नोएडा से दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से 10,000 बीमा धारकों का डेटा और 9 लाख रुपये की नकद रिकवरी भी की गई है।

बीमा रिन्युअल और बोनस का दिया झांसा

पीड़ित आनंद राय देशमुख, जो कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से सेवानिवृत्त हैं, ने वर्ष 2015 में HDFC लाइफ की बीमा पॉलिसी ली थी। वर्ष 2023 में उनके पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आया और कॉलर ने खुद को बीमा कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए पॉलिसी रिन्युअल और मैच्योरिटी लाभ दिलाने का भरोसा दिलाया।

विश्वास में लेकर उनसे एक तय खाते में रकम जमा कराई जाती रही। देशमुख ने 2023 से लेकर कई किश्तों में ₹20.90 लाख ट्रांसफर कर दिए।

ठगी का अहसास और FIR

कुछ महीनों बाद जब उन्हें शक हुआ, तो उन्होंने खुद HDFC LIFE कंपनी से संपर्क किया। तब उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें ठगा गया है। तुरंत जगदलपुर थाने में जाकर FIR दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने साइबर सेल की मदद से जांच शुरू की।

नोएडा में 3 दिन चला ऑपरेशन, किराएदार बनकर पकड़ा

मोबाइल नंबर और बैंक खाते की जानकारी के आधार पर नोएडा में लोकेशन ट्रेस की गई। SP शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर एक विशेष टीम बनाई गई। टीम के जवानों ने बैंक कर्मचारी और किराएदार बनकर जाल बिछाया और तीन दिन की निगरानी के बाद लवकुश और राहुल कुमार नामक दो युवकों को गिरफ्तार किया।

मोबाइल, ATM और डेटा किया जब्त

गिरफ्तार आरोपियों के पास से 7 मोबाइल फोन, कई ATM कार्ड और करीब 10 हजार बीमा धारकों का संवेदनशील डेटा बरामद हुआ है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में बीमा धारकों को टारगेट कर ठगी करते थे।

SP ने किया अलर्ट, लोगों से सतर्क रहने की अपील

SP शलभ कुमार सिन्हा ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और उनके पास से 9 लाख रुपये की रकम रिकवर की गई है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि कोई भी बीमा या बैंक संबंधित कॉल आने पर सतर्कता बरतें, किसी भी अनजान खाते में पैसे न भेजें और कंपनी के आधिकारिक नंबरों से ही संवाद करें।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Jun 2025 By दैनिक जागरण

SBI के रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 20 लाख की ठगी: बीमा के नाम पर जाल, नोएडा से दो साइबर ठग गिरफ्तार

Jagdalpur, CG

बीमा रिन्युअल और बोनस का दिया झांसा

पीड़ित आनंद राय देशमुख, जो कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से सेवानिवृत्त हैं, ने वर्ष 2015 में HDFC लाइफ की बीमा पॉलिसी ली थी। वर्ष 2023 में उनके पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आया और कॉलर ने खुद को बीमा कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए पॉलिसी रिन्युअल और मैच्योरिटी लाभ दिलाने का भरोसा दिलाया।

विश्वास में लेकर उनसे एक तय खाते में रकम जमा कराई जाती रही। देशमुख ने 2023 से लेकर कई किश्तों में ₹20.90 लाख ट्रांसफर कर दिए।

ठगी का अहसास और FIR

कुछ महीनों बाद जब उन्हें शक हुआ, तो उन्होंने खुद HDFC LIFE कंपनी से संपर्क किया। तब उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें ठगा गया है। तुरंत जगदलपुर थाने में जाकर FIR दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने साइबर सेल की मदद से जांच शुरू की।

नोएडा में 3 दिन चला ऑपरेशन, किराएदार बनकर पकड़ा

मोबाइल नंबर और बैंक खाते की जानकारी के आधार पर नोएडा में लोकेशन ट्रेस की गई। SP शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर एक विशेष टीम बनाई गई। टीम के जवानों ने बैंक कर्मचारी और किराएदार बनकर जाल बिछाया और तीन दिन की निगरानी के बाद लवकुश और राहुल कुमार नामक दो युवकों को गिरफ्तार किया।

मोबाइल, ATM और डेटा किया जब्त

गिरफ्तार आरोपियों के पास से 7 मोबाइल फोन, कई ATM कार्ड और करीब 10 हजार बीमा धारकों का संवेदनशील डेटा बरामद हुआ है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में बीमा धारकों को टारगेट कर ठगी करते थे।

SP ने किया अलर्ट, लोगों से सतर्क रहने की अपील

SP शलभ कुमार सिन्हा ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और उनके पास से 9 लाख रुपये की रकम रिकवर की गई है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि कोई भी बीमा या बैंक संबंधित कॉल आने पर सतर्कता बरतें, किसी भी अनजान खाते में पैसे न भेजें और कंपनी के आधिकारिक नंबरों से ही संवाद करें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/two-cyber-thugs-arrested-from-noida-in-the-name-of/article-24602

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.