छत्तीसगढ़ में दो भीषण सड़क हादसे, 3 की मौत हुई, 33 घायल

Digital Desk

By Rohit.P
On

छत्तीसगढ़ में बुधवार का दिन दो दर्दनाक सड़क हादसों के नाम रहा। रायगढ़ और बालोद जिलों में हुई इन घटनाओं ने तीन जिंदगियां छीन लीं, जबकि 33 लोग घायल हो गए।

छत्तीसगढ़ में बुधवार का दिन दो दर्दनाक सड़क हादसों के नाम रहा। रायगढ़ और बालोद जिलों में हुई इन घटनाओं ने तीन जिंदगियां छीन लीं, जबकि 33 लोग घायल हो गए। दोनों हादसों ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और वाहन संचालन में लापरवाही के गंभीर परिणामों को उजागर कर दिया है।

रायगढ़ में सगाई से लौटते समय पिकअप खाई में गिरी

पहला हादसा रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र में हुआ। बंगुरसुता गांव से राठिया समाज के लगभग 25 से 30 लोग पिकअप वाहन में सवार होकर कापू थाना क्षेत्र के गोसाईपोड़ी गांव में सगाई कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। दिनभर रस्मों में शामिल रहने के बाद सभी शाम करीब 7 बजे वापस लौट रहे थे।

रात लगभग 8 बजे मड़वाताल-जमरगा मार्ग पर पहुंचते ही तेज रफ्तार पिकअप अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। वाहन के पलटते ही चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने आवाज सुनकर मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।

इलाज के दौरान दो बुजुर्गों की मौत

घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से कापू अस्पताल पहुंचाया गया। वहां इलाज के दौरान बंगुरसुता निवासी कालाराम राठिया और छतरसिंह राठिया की मौत हो गई। करीब 20 लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई के हाथ-पैर में फ्रैक्चर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

घायलों को पहले धर्मजयगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां से 8 से 10 गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ जिला अस्पताल रेफर किया गया।

ड्राइवर फरार, पुलिस जांच में जुटी            

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे की वजह ब्रेक फेल होना बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और चालक की तलाश की जा रही है ताकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

बालोद में स्कूल वैन नाले में गिरी

दूसरा हादसा बालोद जिले के डौंडी नगर में हुआ। बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे आजाद पब्लिक स्कूल की वैन पहली से पांचवीं तक के 22 बच्चों को लेकर निकली थी। लगभग 5 किलोमीटर दूर मरारटोला नाले के पास चढ़ाव पर वाहन अचानक बंद हो गया।

ड्राइवर के नियंत्रण से बाहर होते ही वैन पीछे की ओर खिसकने लगी और करीब 45 मीटर तक रिवर्स होती हुई 6 फीट गहरे नाले में जा गिरी।

ग्रामीणों ने बच्चों को बचाया

हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वैन के भीतर फंसे बच्चों को बाहर निकाला। इस दुर्घटना में पहली कक्षा की 6 वर्षीय छात्रा वेदांशी साहू की मौत हो गई, जबकि 13 बच्चे घायल हुए हैं। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक साल में दूसरी बड़ी त्रासदी

वेदांशी साहू ग्राम लिम्हाटोला की रहने वाली थी। परिवार पर दुखों का पहाड़ पहले ही टूट चुका था। उसके पिता चिम्मन साहू की पिछले वर्ष 27 जुलाई 2025 को एक ट्रैक्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी। परिवार इस सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि अब बेटी की असमय मौत ने घर को फिर से शोक में डुबो दिया।

पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि हादसों के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इन घटनाओं ने एक बार फिर वाहन फिटनेस, चालक की जिम्मेदारी और सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की आवश्यकता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

-----------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Feb 2026 By Rohit.P

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/two-fatal-road-accidents-in-chhattisgarh-3-dead-33-injured/article-47208

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.