दो मासूम भाइयों की तालाब में डूबने से मौत, गांव में छाया मातम

Mahasamund, CG

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। खल्लारी थाना क्षेत्र के सोरम सिंघी गांव में तालाब में नहाने गए दो मासूम चचेरे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

स्कूल से लौटकर तालाब में नहाने गए थे बच्चे

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 8 वर्षीय द्रोण निषाद और 7 वर्षीय दुष्यंत निषाद स्कूल से लौटने के बाद अन्य बच्चों के साथ गांव के पास स्थित तालाब में नहाने गए थे। उनके साथ लगभग 8-10 अन्य बच्चे भी मौजूद थे। नहाते समय अचानक दुष्यंत और द्रोण गहराई में चले गए और डूबने लगे।

बच्चों ने लगाई चीख-पुकार, तब तक हो चुकी थी देर

दोनों बच्चों को डूबता देख अन्य बच्चों ने शोर मचाया, जिसे सुनकर ग्रामीण मौके पर दौड़े। हालांकि जब तक ग्रामीण तालाब तक पहुंचे, तब तक दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी।

मौके पर पहुंची पुलिस, शव भेजा गया पोस्टमार्टम के लिए

सूचना मिलते ही खल्लारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों बच्चों के शव को तालाब से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई।

पूरे गांव में शोक, परिजनों की हालत बेहद खराब

घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। दोनों बच्चों के परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजन बार-बार बेहोश हो रहे हैं और गांव के लोग उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं। मृतक बच्चों के घरों में मातम का माहौल है।

प्रशासन से मदद की उम्मीद

ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। हादसे के बाद से गांव में शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है, वहीं बच्चे की सुरक्षा को लेकर परिजनों में भी चिंता देखी जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Jun 2025 By दैनिक जागरण

दो मासूम भाइयों की तालाब में डूबने से मौत, गांव में छाया मातम

Mahasamund, CG

स्कूल से लौटकर तालाब में नहाने गए थे बच्चे

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 8 वर्षीय द्रोण निषाद और 7 वर्षीय दुष्यंत निषाद स्कूल से लौटने के बाद अन्य बच्चों के साथ गांव के पास स्थित तालाब में नहाने गए थे। उनके साथ लगभग 8-10 अन्य बच्चे भी मौजूद थे। नहाते समय अचानक दुष्यंत और द्रोण गहराई में चले गए और डूबने लगे।

बच्चों ने लगाई चीख-पुकार, तब तक हो चुकी थी देर

दोनों बच्चों को डूबता देख अन्य बच्चों ने शोर मचाया, जिसे सुनकर ग्रामीण मौके पर दौड़े। हालांकि जब तक ग्रामीण तालाब तक पहुंचे, तब तक दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी।

मौके पर पहुंची पुलिस, शव भेजा गया पोस्टमार्टम के लिए

सूचना मिलते ही खल्लारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों बच्चों के शव को तालाब से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई।

पूरे गांव में शोक, परिजनों की हालत बेहद खराब

घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। दोनों बच्चों के परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजन बार-बार बेहोश हो रहे हैं और गांव के लोग उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं। मृतक बच्चों के घरों में मातम का माहौल है।

प्रशासन से मदद की उम्मीद

ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। हादसे के बाद से गांव में शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है, वहीं बच्चे की सुरक्षा को लेकर परिजनों में भी चिंता देखी जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/two-innocent-brothers-died-due-to-drowning-in-the-pond/article-25425

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.