- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- कांकेर में तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत: खेलते-खेलते पहुंचे पानी में, नहाने के दौरान हुआ हाद...
कांकेर में तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत: खेलते-खेलते पहुंचे पानी में, नहाने के दौरान हुआ हादसा
Kanker, CG
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों की जान चली गई।
चारामा थाना क्षेत्र के ग्राम लीलेझर में खेलते-खेलते तालाब में पहुंचे दोनों बच्चे नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
मृतकों की पहचान सूर्यकांत परतेती (9 वर्ष) और चंद्रहास कोरेटी (7 वर्ष) के रूप में की गई है। दोनों आपस में मामा-भांजा थे। ग्रामीणों ने दोनों को चारामा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मामा के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था बालक
जानकारी के अनुसार, सूर्यकांत के पिता दुर्योधन परतेती किसान हैं। वहीं, चंद्रहास मूल रूप से बालोद जिले के ग्राम जिलेवाही का रहने वाला था और अपनी पढ़ाई के लिए मामा के घर लीलेझर में रह रहा था। रविवार को दोनों घर के पास खेल रहे थे और खेलते-खेलते गांव के तालाब तक पहुंच गए।
डूबते देखा तो महिला ने मचाई मदद की पुकार
तालाब में मौजूद एक महिला ने बच्चों को डूबते देखा और तुरंत शोर मचाया। खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़कर पहुंचे और दोनों को निकालने की कोशिश की। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच
सूचना मिलते ही चारामा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। जांच के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव में इस हादसे से गम का माहौल है।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए