भिलाई हादसे में दो की मौत, लापरवाही से बना ब्रेकर बना जिम्मेदार

Bhilai, CG

दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के चरोदा में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। इस हादसे की जड़ में निकला लापरवाही से बना एक अवैध और अमानक ब्रेकर। दुर्घटना के तुरंत बाद दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल स्वयं मौके पर पहुंचे और जांच के बाद सड़क निर्माण कंपनी की जिम्मेदारी तय करते हुए कहा कि कंपनी पर हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए।

तेज रफ्तार में ब्रेकर ने छीनी दो जानें

घटना में मृतकों की पहचान 18 वर्षीय मोहनीश कुरैशी और उसके 14 वर्षीय भतीजे सोहान कुरैशी के रूप में हुई है। दोनों बाइक से रायपुर से लौट रहे थे, तभी चरोदा के पास अचानक एक ब्रेकर पर बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वे ट्रेलर के नीचे आ गए। हादसा इतना भयावह था कि मोहनीश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सोहान ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया।

अमानक ब्रेकर बने मौत का कारण

एएसपी ट्रैफिक ऋचा मिश्रा ने बताया कि हाईवे पर सड़क निर्माण करने वाली कंपनी आलोक बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड (ABPL) ने बिना मानक ब्रेकर बनाए हैं, जिससे वाहन असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। इसी वजह से यह हादसा हुआ।

एसएसपी ने जताई नाराजगी, नोटिस जारी

एसएसपी विजय अग्रवाल ने इस लापरवाही पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए एबीपीएल को नोटिस जारी करने का आदेश दिया। साथ ही पूछा गया है कि क्यों न उनके खिलाफ धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज किया जाए। पुलिस द्वारा ट्रेलर को जब्त कर लिया गया है और जांच जारी है।

निर्माण कंपनी ने झाड़ा पल्ला, NHAI पर टाली जिम्मेदारी

जब मामले में कंपनी के प्रतिनिधि प्रवीण शर्मा से बात की गई तो उन्होंने जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य एनएचएआई के इंजीनियरों के निर्देशानुसार हुआ है, और ब्रेकर के मानकों की निगरानी करना उनका कार्य है।

पीड़ित परिवार उत्तर प्रदेश से, भिलाई में कर रहा था काम

मृतक मोहनीश भिलाई में कपड़ों की फेरी का काम करता था और वहीं किराए पर रहता था। उसका भतीजा सोहान कुछ दिन पहले ही उत्तर प्रदेश से आया था और उसके साथ काम सीखने गया था। शनिवार को रायपुर से लौटते वक्त यह हादसा हो गया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Jun 2025 By दैनिक जागरण

भिलाई हादसे में दो की मौत, लापरवाही से बना ब्रेकर बना जिम्मेदार

Bhilai, CG

तेज रफ्तार में ब्रेकर ने छीनी दो जानें

घटना में मृतकों की पहचान 18 वर्षीय मोहनीश कुरैशी और उसके 14 वर्षीय भतीजे सोहान कुरैशी के रूप में हुई है। दोनों बाइक से रायपुर से लौट रहे थे, तभी चरोदा के पास अचानक एक ब्रेकर पर बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वे ट्रेलर के नीचे आ गए। हादसा इतना भयावह था कि मोहनीश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सोहान ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया।

अमानक ब्रेकर बने मौत का कारण

एएसपी ट्रैफिक ऋचा मिश्रा ने बताया कि हाईवे पर सड़क निर्माण करने वाली कंपनी आलोक बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड (ABPL) ने बिना मानक ब्रेकर बनाए हैं, जिससे वाहन असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। इसी वजह से यह हादसा हुआ।

एसएसपी ने जताई नाराजगी, नोटिस जारी

एसएसपी विजय अग्रवाल ने इस लापरवाही पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए एबीपीएल को नोटिस जारी करने का आदेश दिया। साथ ही पूछा गया है कि क्यों न उनके खिलाफ धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज किया जाए। पुलिस द्वारा ट्रेलर को जब्त कर लिया गया है और जांच जारी है।

निर्माण कंपनी ने झाड़ा पल्ला, NHAI पर टाली जिम्मेदारी

जब मामले में कंपनी के प्रतिनिधि प्रवीण शर्मा से बात की गई तो उन्होंने जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य एनएचएआई के इंजीनियरों के निर्देशानुसार हुआ है, और ब्रेकर के मानकों की निगरानी करना उनका कार्य है।

पीड़ित परिवार उत्तर प्रदेश से, भिलाई में कर रहा था काम

मृतक मोहनीश भिलाई में कपड़ों की फेरी का काम करता था और वहीं किराए पर रहता था। उसका भतीजा सोहान कुछ दिन पहले ही उत्तर प्रदेश से आया था और उसके साथ काम सीखने गया था। शनिवार को रायपुर से लौटते वक्त यह हादसा हो गया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/two-killed-in-bhilai-accident-became-responsible-for-a-breaker/article-23073

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.