- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- सूरजपुर: बिजली पोल हटाते समय करंट से हादसा, दो मजदूरों की मौत; मकान मालिक झुलसे, हालत गंभीर
सूरजपुर: बिजली पोल हटाते समय करंट से हादसा, दो मजदूरों की मौत; मकान मालिक झुलसे, हालत गंभीर
Surajpur, CG
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शुक्रवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। मकान निर्माण कार्य के दौरान पुराने बिजली पोल को हटाते समय करंट लगने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, मकान मालिक गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना झिलमिली थाना क्षेत्र के ग्राम केवरा की है।
करंट ने तीन लोगों को लिया चपेट में
जानकारी के अनुसार, विपिन चंद जायसवाल के घर पर निर्माण कार्य चल रहा था। पुराने पोल को जीआई तार से बांधकर हटाया जा रहा था। इस दौरान पास के खंभे से जुड़ी सर्विस लाइन का तार जीआई तार से टकरा गया और करंट फैल गया। देखते ही देखते तीन लोग उसकी चपेट में आ गए।
दो मजदूरों की मौके पर मौत
करंट लगने से मजदूर राम प्रसाद विश्वकर्मा और कल्लू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मकान मालिक विपिन चंद जायसवाल गंभीर रूप से झुलस गए। सभी को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैयाथान ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। विपिन की हालत नाजुक बताई जा रही है।
गांव में मातम, मुआवजे की मांग
हादसे की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतकों के परिवार को मुआवजा देने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
बिजली विभाग की लापरवाही सवालों के घेरे में
गांव के लोगों का कहना है कि अगर विभाग समय पर पुराने पोल को हटा देता तो यह दुर्घटना नहीं होती। जिले में डीआरएसएस योजना के तहत पोल और तारों को हटाकर अंडरग्राउंड केबलिंग का काम चल रहा है, लेकिन केवरा गांव में पुराना पोल अधूरा छोड़ दिया गया, जिसकी कीमत दो मजदूरों को जान देकर चुकानी पड़ी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए