रायपुर में महिला अफसर के पति के दो प्रेम संबंधों का खुलासा: पत्नी के सामने प्रेमिकाओं ने की पिटाई

Raipur, CG

रायपुर में दो चौंकाने वाली घटनाएं सामने आई हैं। पहली घटना में एक महिला सरकारी अधिकारी के पति को उसकी पत्नी के सामने ही दो युवतियों ने पीट डाला। आरोप है कि रिटायर्ड आर्मी मैन राजेश कुमार सिंह के दो प्रेम संबंध थे, जिससे नाराज युवतियों ने पहले उसके घर में घुसकर तोड़फोड़ की, फिर मारपीट की।

दूसरी घटना मौदहापारा थाना क्षेत्र की है, जहां एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। युवक की आंतें बाहर आ गईं और उसकी हालत गंभीर है।

प्रेम-प्रसंग में बवाल: अफसर की पत्नी के सामने हुई मारपीट

गैलेक्सी आइलैंड कॉलोनी में रहने वाली सहायक लेखाकार सोनी कुमारी ने शिकायत में बताया कि 29 जून की रात दो युवतियां—रेशमा किरण (26) और पिंकी सिंह राजपूत (36)—नशे की हालत में उनके घर में घुस आईं और उनके पति राजेश को ढूंढने लगीं। बाद में सुबह जब राजेश घर आया, तो उसका सिर फूटा हुआ था। उसके पीछे दोनों लड़कियां फिर घर पहुंचीं और पत्नी के सामने ही उसकी पिटाई कर दी।

दोनों युवतियों पर FIR, घर में की गई तोड़फोड़

घटना की जानकारी पर विधानसभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवतियों के खिलाफ दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गईं। उन्होंने घर में जमकर तोड़फोड़ की, जिससे 50 हजार रुपये तक की संपत्ति का नुकसान हुआ। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्रेमिकाओं का आरोप: राजेश ने की मारपीट और धोखा

रेशमा और पिंकी ने भी राजेश के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। रेशमा का दावा है कि वह राजेश को पिछले 3 सालों से जानती है और प्रेम संबंध में थीं। लेकिन बाद में पता चला कि राजेश का पिंकी से भी रिश्ता है। इसी को लेकर कहासुनी हुई और राजेश ने कथित रूप से उनके साथ मारपीट की।

दूसरी घटना: युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

रायपुर के मौदहापारा थाना क्षेत्र के रजबंधा मैदान में 28 जून की रात एक और दर्दनाक घटना हुई। अहसान नामक युवक पर अभय रक्सेल नामक आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में अहसान की आंतें बाहर निकल आईं। युवक को तत्काल मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

हमलावर फरार, पुलिस कर रही तलाश

घटना के बाद आरोपी अभय रक्सेल और उसके साथी मौके से फरार हो गए। मौदहापारा पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Jun 2025 By दैनिक जागरण

रायपुर में महिला अफसर के पति के दो प्रेम संबंधों का खुलासा: पत्नी के सामने प्रेमिकाओं ने की पिटाई

Raipur, CG

दूसरी घटना मौदहापारा थाना क्षेत्र की है, जहां एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। युवक की आंतें बाहर आ गईं और उसकी हालत गंभीर है।

प्रेम-प्रसंग में बवाल: अफसर की पत्नी के सामने हुई मारपीट

गैलेक्सी आइलैंड कॉलोनी में रहने वाली सहायक लेखाकार सोनी कुमारी ने शिकायत में बताया कि 29 जून की रात दो युवतियां—रेशमा किरण (26) और पिंकी सिंह राजपूत (36)—नशे की हालत में उनके घर में घुस आईं और उनके पति राजेश को ढूंढने लगीं। बाद में सुबह जब राजेश घर आया, तो उसका सिर फूटा हुआ था। उसके पीछे दोनों लड़कियां फिर घर पहुंचीं और पत्नी के सामने ही उसकी पिटाई कर दी।

दोनों युवतियों पर FIR, घर में की गई तोड़फोड़

घटना की जानकारी पर विधानसभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवतियों के खिलाफ दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गईं। उन्होंने घर में जमकर तोड़फोड़ की, जिससे 50 हजार रुपये तक की संपत्ति का नुकसान हुआ। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्रेमिकाओं का आरोप: राजेश ने की मारपीट और धोखा

रेशमा और पिंकी ने भी राजेश के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। रेशमा का दावा है कि वह राजेश को पिछले 3 सालों से जानती है और प्रेम संबंध में थीं। लेकिन बाद में पता चला कि राजेश का पिंकी से भी रिश्ता है। इसी को लेकर कहासुनी हुई और राजेश ने कथित रूप से उनके साथ मारपीट की।

दूसरी घटना: युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

रायपुर के मौदहापारा थाना क्षेत्र के रजबंधा मैदान में 28 जून की रात एक और दर्दनाक घटना हुई। अहसान नामक युवक पर अभय रक्सेल नामक आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में अहसान की आंतें बाहर निकल आईं। युवक को तत्काल मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

हमलावर फरार, पुलिस कर रही तलाश

घटना के बाद आरोपी अभय रक्सेल और उसके साथी मौके से फरार हो गए। मौदहापारा पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/two-love-affairs-of-a-woman-officers-husband-in-raipur/article-26022

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.