रायगढ़ में 105 किलो गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें भी जब्त

Raigarh, CG

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 105 किलो गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो लग्जरी कारें और चार मोबाइल फोन समेत लगभग 44.85 लाख रुपये की अवैध सामग्री जब्त की गई है। यह कार्रवाई जूटमिल थाना क्षेत्र में की गई।

ओडिशा से यूपी ले जाया जा रहा था गांजा

जानकारी के मुताबिक, जूटमिल थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर को सूचना मिली थी कि दो वाहन ओडिशा के कनकतुरा क्षेत्र से भारी मात्रा में गांजा लेकर उत्तर प्रदेश की ओर रवाना हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बड़माल रेलवे लाइन के पास बैरिकेडिंग कर दोनों वाहनों को रोका। तलाशी के दौरान स्विफ्ट डिजायर (OR 17 G 4546) और ब्लैक ग्रैंड विटारा (CG 13 BB 9200) से 103 पैकेट गांजा बरामद किया गया, जिनका कुल वजन 105 किलो निकला।

तीन गिरफ्तार, दो साथी फरार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रविशंकर गौतम (झांसी, यूपी), विरेंद्र सिंह उर्फ वीर सिंह (सरिया, छत्तीसगढ़) और दीपक जोहरी (किरोड़ीमल नगर, रायगढ़) के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने कबूला कि गांजा ओडिशा से खरीदा गया था और उत्तर प्रदेश में बेचने की तैयारी थी। आरोपियों के दो अन्य साथी रास्ते में कनकतुरा के पास कार से उतरकर फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

आपराधिक रिकॉर्ड वाले आरोपी, संगठित अपराध की धारा जोड़ी गई

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी विरेंद्र सिंह पर पहले से एनडीपीएस एक्ट के दो प्रकरण दर्ज हैं, जबकि दीपक जोहरी के खिलाफ कोतरारोड थाना में मारपीट के तीन केस दर्ज हैं। इनकी आपराधिक पृष्ठभूमि को देखते हुए प्रकरण में संगठित अपराध से संबंधित धारा 111 बीएनएस भी जोड़ी गई है।

एसपी ने दी जानकारी, तीनों भेजे गए जेल

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि रायगढ़ पुलिस की यह बड़ी कार्रवाई है जिसमें भारी मात्रा में नशीला पदार्थ पकड़ा गया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की मुहिम लगातार जारी रहेगी।

गिरफ्तार तस्करों की जानकारी:

  1. रविशंकर गौतम पिता स्व. रामप्रसाद गौतम (उम्र 34 वर्ष), निवासी जरथाई, थाना चिरगांव, जिला झांसी (उत्तर प्रदेश)

  2. विरेंद्र सिंह उर्फ वीर सिंह पिता अंगत सिंह (उम्र 42 वर्ष), निवासी कोर्रा, थाना सरिया, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़

  3. दीपक जोहरी पिता रमेश जोहरी (उम्र 42 वर्ष), निवासी किरोड़ीमल नगर, वार्ड क्रमांक 04, थाना कोतरारोड, जिला रायगढ़

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Jun 2025 By दैनिक जागरण

रायगढ़ में 105 किलो गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें भी जब्त

Raigarh, CG

ओडिशा से यूपी ले जाया जा रहा था गांजा

जानकारी के मुताबिक, जूटमिल थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर को सूचना मिली थी कि दो वाहन ओडिशा के कनकतुरा क्षेत्र से भारी मात्रा में गांजा लेकर उत्तर प्रदेश की ओर रवाना हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बड़माल रेलवे लाइन के पास बैरिकेडिंग कर दोनों वाहनों को रोका। तलाशी के दौरान स्विफ्ट डिजायर (OR 17 G 4546) और ब्लैक ग्रैंड विटारा (CG 13 BB 9200) से 103 पैकेट गांजा बरामद किया गया, जिनका कुल वजन 105 किलो निकला।

तीन गिरफ्तार, दो साथी फरार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रविशंकर गौतम (झांसी, यूपी), विरेंद्र सिंह उर्फ वीर सिंह (सरिया, छत्तीसगढ़) और दीपक जोहरी (किरोड़ीमल नगर, रायगढ़) के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने कबूला कि गांजा ओडिशा से खरीदा गया था और उत्तर प्रदेश में बेचने की तैयारी थी। आरोपियों के दो अन्य साथी रास्ते में कनकतुरा के पास कार से उतरकर फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

आपराधिक रिकॉर्ड वाले आरोपी, संगठित अपराध की धारा जोड़ी गई

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी विरेंद्र सिंह पर पहले से एनडीपीएस एक्ट के दो प्रकरण दर्ज हैं, जबकि दीपक जोहरी के खिलाफ कोतरारोड थाना में मारपीट के तीन केस दर्ज हैं। इनकी आपराधिक पृष्ठभूमि को देखते हुए प्रकरण में संगठित अपराध से संबंधित धारा 111 बीएनएस भी जोड़ी गई है।

एसपी ने दी जानकारी, तीनों भेजे गए जेल

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि रायगढ़ पुलिस की यह बड़ी कार्रवाई है जिसमें भारी मात्रा में नशीला पदार्थ पकड़ा गया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की मुहिम लगातार जारी रहेगी।

गिरफ्तार तस्करों की जानकारी:

  1. रविशंकर गौतम पिता स्व. रामप्रसाद गौतम (उम्र 34 वर्ष), निवासी जरथाई, थाना चिरगांव, जिला झांसी (उत्तर प्रदेश)

  2. विरेंद्र सिंह उर्फ वीर सिंह पिता अंगत सिंह (उम्र 42 वर्ष), निवासी कोर्रा, थाना सरिया, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़

  3. दीपक जोहरी पिता रमेश जोहरी (उम्र 42 वर्ष), निवासी किरोड़ीमल नगर, वार्ड क्रमांक 04, थाना कोतरारोड, जिला रायगढ़

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/two-luxury-cars-arrested-for-three-inter-state-smugglers-with/article-23957

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.