छत्तीसगढ़ में दो बड़े हादसे: बोलेरो ने मॉर्निंग वॉक पर निकली 2 महिलाओं को कुचला, पुलिया से गिरकर नवविवाहिता की जान गई

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही/बलरामपुर (छ.ग)

By Rohit.P
On

छत्तीसगढ़ सड़क हादसा में गौरेला और बलरामपुर में 3 महिलाओं की मौत, तेज रफ्तार और सड़क खामी बनी वजह, पुलिस जांच जारी।

छत्तीसगढ़ में गुरुवार सुबह दो अलग-अलग सड़क हादसों ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। गौरेला-पेंड्रा-मारवाही और बलरामपुर-रामानुजगंज जिलों में हुए इन हादसों में तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। एक घटना में तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर ने मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं को कुचल दिया, जबकि दूसरी घटना में बाइक असंतुलित होकर पुलिया से नीचे गिर गई।

गौरेला में तेज रफ्तार का कहर

गौरेला थाना क्षेत्र में सुबह की शांति उस वक्त चीख-पुकार में बदल गई, जब पेंड्रा-गौरेला बाइपास पर तेज गति से आ रही बोलेरो कैंपर ने दो महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया। दोनों महिलाएं रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वे करीब 15 से 20 फीट दूर जाकर गिरीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

हादसे के बाद वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी एक यात्री बस से जा टकराया। टक्कर के बाद वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार हेल्पर संदीप यादव अंदर फंस गया। वहीं, ड्राइवर और उसका साथी मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद मचा हड़कंप

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद हेल्पर को बाहर निकाला गया। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। मृत महिलाओं के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

मृतकों की पहचान सुशीला वर्मा और बेला कली पंसारी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन कोरबा से कटनी कैमूर की ओर जा रहा था और उसकी रफ्तार काफी अधिक थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

बलरामपुर में पुलिया बनी हादसे की वजह

दूसरी घटना बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सनवाल थाना क्षेत्र की है। यहां खुशबू दिन खातून अपने पति मोहम्मद सुल्तान के साथ बैंक जा रही थीं। रास्ते में सनवाल पुलिया के पास उनकी बाइक अचानक असंतुलित हो गई और दोनों पुलिया से नीचे गिर गए।

इस हादसे में खुशबू के सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पति का इलाज अभी जारी है।

सड़क की खामी पर उठे सवाल

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पुलिया सड़क से ऊंची बनी हुई थी, जिससे संतुलन बिगड़ने की आशंका बढ़ गई। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने इस हादसे के लिए सड़क निर्माण में खामी को जिम्मेदार ठहराया है। घटना के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

खुशबू की शादी करीब दो साल पहले हुई थी और इस हादसे ने उनके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Apr 2026 By Rohit.P

छत्तीसगढ़ में दो बड़े हादसे: बोलेरो ने मॉर्निंग वॉक पर निकली 2 महिलाओं को कुचला, पुलिया से गिरकर नवविवाहिता की जान गई

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही/बलरामपुर (छ.ग)

छत्तीसगढ़ में गुरुवार सुबह दो अलग-अलग सड़क हादसों ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। गौरेला-पेंड्रा-मारवाही और बलरामपुर-रामानुजगंज जिलों में हुए इन हादसों में तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। एक घटना में तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर ने मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं को कुचल दिया, जबकि दूसरी घटना में बाइक असंतुलित होकर पुलिया से नीचे गिर गई।

गौरेला में तेज रफ्तार का कहर

गौरेला थाना क्षेत्र में सुबह की शांति उस वक्त चीख-पुकार में बदल गई, जब पेंड्रा-गौरेला बाइपास पर तेज गति से आ रही बोलेरो कैंपर ने दो महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया। दोनों महिलाएं रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वे करीब 15 से 20 फीट दूर जाकर गिरीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

हादसे के बाद वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी एक यात्री बस से जा टकराया। टक्कर के बाद वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार हेल्पर संदीप यादव अंदर फंस गया। वहीं, ड्राइवर और उसका साथी मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद मचा हड़कंप

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद हेल्पर को बाहर निकाला गया। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। मृत महिलाओं के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

मृतकों की पहचान सुशीला वर्मा और बेला कली पंसारी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन कोरबा से कटनी कैमूर की ओर जा रहा था और उसकी रफ्तार काफी अधिक थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

बलरामपुर में पुलिया बनी हादसे की वजह

दूसरी घटना बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सनवाल थाना क्षेत्र की है। यहां खुशबू दिन खातून अपने पति मोहम्मद सुल्तान के साथ बैंक जा रही थीं। रास्ते में सनवाल पुलिया के पास उनकी बाइक अचानक असंतुलित हो गई और दोनों पुलिया से नीचे गिर गए।

इस हादसे में खुशबू के सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पति का इलाज अभी जारी है।

सड़क की खामी पर उठे सवाल

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पुलिया सड़क से ऊंची बनी हुई थी, जिससे संतुलन बिगड़ने की आशंका बढ़ गई। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने इस हादसे के लिए सड़क निर्माण में खामी को जिम्मेदार ठहराया है। घटना के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

खुशबू की शादी करीब दो साल पहले हुई थी और इस हादसे ने उनके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/two-major-accidents-in-chhattisgarh-bolero-crushed-two-women-who/article-50700

खबरें और भी हैं

DPS भोपाल में टॉपर्स की बरसात, रिजल्ट ने उड़ाए सबके होश

टाप न्यूज

DPS भोपाल में टॉपर्स की बरसात, रिजल्ट ने उड़ाए सबके होश

25वें स्थापना वर्ष में स्कूल का स्वर्णिम प्रदर्शन, हर चौथा छात्र 95% के पार, 76 बार लगे ‘सेंचुरी’ के ठप्पे...
मध्य प्रदेश  भोपाल 
DPS भोपाल में टॉपर्स की बरसात, रिजल्ट ने उड़ाए सबके होश

महिला आरक्षण कानून: लोकतंत्र में महिलाओं की निर्णायक भागीदारी का नया दौर — माया नारोलिया

देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महिला आरक्षण कानून एक ऐतिहासिक पहल के रूप में...
ओपीनियन 
महिला आरक्षण कानून: लोकतंत्र में महिलाओं की निर्णायक भागीदारी का नया दौर — माया नारोलिया

CBSE 10th Result 2026 जारी: 93.70% स्टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने मारी बाजी

CBSE 10th Result 2026 जारी, 93.70% पास। डिजिलॉकर, UMANG ऐप से रिजल्ट देखें और डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करें।
देश विदेश  टॉप न्यूज़ 
CBSE 10th Result 2026 जारी: 93.70% स्टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने मारी बाजी

IPL 2026: आज RCB vs LSG मुकाबला, चिन्नास्वामी में बेंगलुरु के सामने इतिहास बदलने की चुनौती

LSG के खिलाफ होमग्राउंड पर अब तक नहीं जीत सकी RCB, टेबल टॉपर बनने के इरादे से उतरेगी कोहली एंड...
स्पोर्ट्स  टॉप न्यूज़ 
IPL 2026: आज RCB vs LSG मुकाबला, चिन्नास्वामी में बेंगलुरु के सामने इतिहास बदलने की चुनौती

बिजनेस

सेंसेक्स 1,264 अंक उछलकर 78,111 पर बंद, निफ्टी 388 अंक चढ़ा; बैंकिंग और ऑटो शेयरों में जोरदार खरीदारी से बाजार में तेजी सेंसेक्स 1,264 अंक उछलकर 78,111 पर बंद, निफ्टी 388 अंक चढ़ा; बैंकिंग और ऑटो शेयरों में जोरदार खरीदारी से बाजार में तेजी
ग्लोबल संकेत मजबूत, कच्चे तेल में गिरावट और विदेशी बाजारों की रैली से घरेलू शेयर बाजार में चौतरफा तेजी
सोना 2,938 उछलकर 1.53 लाख पर, चांदी 13,874 महंगी होकर 2.51 लाख प्रति किलो पहुंची, बाजार में तेज उतार-चढ़ाव जारी
PNB घोटाले में बड़ा कदम: नीरव मोदी के प्रत्यर्पण की राह लगभग साफ
भार्गव मलप्पा ने टेलीग्राम फिशिंग प्रयास को किया उजागर, बढ़ते साइबर धोखाधड़ी पर कड़ी कार्रवाई की मांग
भारत में ही बनेंगे तेजस फाइटर जेट के इंजन: GE एयरोस्पेस और HAL के बीच बड़ी डील तय
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.