गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में दो बड़े हादसे: नदी में डूबा मासूम, गेहूं से लदा ट्रक पलटा; एक की मौत, एक घायल

Gaurela-Pendra-MarwahI, CG

On

जिले में मंगलवार को दो अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों ने क्षेत्रवासियों को झकझोर दिया। गौरेला थाना क्षेत्र के मेडुका गांव में 8 वर्षीय बालक की नदी में डूबने से मौत हो गई, वहीं मरवाही में गेहूं से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें ट्रक का हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया।

मासूम की नदी में डूबकर मौत

गौरेला थाना क्षेत्र के मेडुका गांव के पास स्थित एलान नदी में 8 वर्षीय आयुष निषाद अपने दोस्तों के साथ खेलने गया था। खेलते-खेलते वह नहाने के लिए नदी में उतरा, लेकिन गहराई का अंदाजा न लगने के कारण डूबने लगा। बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आयुष को बाहर निकालकर तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार आयुष के नाक, कान और मुंह में पानी भर गया था, जिससे उसकी सांसें रुक गईं।

ट्रक पलटने से सड़क पर बिखरा गेहूं

दूसरा हादसा मरवाही क्षेत्र के मटियाडांड़ मोड़ पर हुआ। सतना के नागौर से उड़ीसा के संबलपुर जा रहा एक ट्रक, जिसमें 750 बोरी गेहूं लदा था, अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे का कारण ड्राइवर द्वारा मोड़ पर सामने आई गाय को बचाने की कोशिश बताया जा रहा है। इस घटना में ट्रक का हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका हाथ टूट गया है। ड्राइवर को मामूली चोटें आई हैं।

हादसे के बाद ट्रक से गेहूं सड़क पर फैल गया, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और जांच शुरू कर दी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Jun 2025 By Nitin Trivedi

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में दो बड़े हादसे: नदी में डूबा मासूम, गेहूं से लदा ट्रक पलटा; एक की मौत, एक घायल

Gaurela-Pendra-MarwahI, CG

मासूम की नदी में डूबकर मौत

गौरेला थाना क्षेत्र के मेडुका गांव के पास स्थित एलान नदी में 8 वर्षीय आयुष निषाद अपने दोस्तों के साथ खेलने गया था। खेलते-खेलते वह नहाने के लिए नदी में उतरा, लेकिन गहराई का अंदाजा न लगने के कारण डूबने लगा। बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आयुष को बाहर निकालकर तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार आयुष के नाक, कान और मुंह में पानी भर गया था, जिससे उसकी सांसें रुक गईं।

ट्रक पलटने से सड़क पर बिखरा गेहूं

दूसरा हादसा मरवाही क्षेत्र के मटियाडांड़ मोड़ पर हुआ। सतना के नागौर से उड़ीसा के संबलपुर जा रहा एक ट्रक, जिसमें 750 बोरी गेहूं लदा था, अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे का कारण ड्राइवर द्वारा मोड़ पर सामने आई गाय को बचाने की कोशिश बताया जा रहा है। इस घटना में ट्रक का हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका हाथ टूट गया है। ड्राइवर को मामूली चोटें आई हैं।

हादसे के बाद ट्रक से गेहूं सड़क पर फैल गया, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और जांच शुरू कर दी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/two-major-accidents-in-gourela-pendra-marawahi-innocent-wheat-loaded-with-two/article-23835

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.