अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, हथियार और गोला-बारूद जब्त

Narayanpur, CG

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के सुदूरवर्ती और संवेदनशील अबूझमाड़ क्षेत्र में गुरुवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया। उनके शव बरामद कर लिए गए हैं, साथ ही मौके से हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद भी जब्त किया गया है।

यह कार्रवाई कोहकामेटा थाना क्षेत्र के जंगलों में की गई, जहां पहले से पुलिस को नक्सलियों की मौजूदगी की पुख्ता जानकारी मिली थी। सूचना के आधार पर नारायणपुर से डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) और कोंडागांव से स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की संयुक्त टीम को इलाके में रवाना किया गया।

बुधवार रात जवानों ने जैसे ही नक्सलियों के ठिकाने को घेरा, उधर से फायरिंग शुरू हो गई। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को ढेर कर दिया। सुबह हुए सर्च ऑपरेशन में शव मिले और आसपास से 315 बोर की राइफल, अन्य हथियार और विस्फोटक सामग्री जब्त की गई।

एनकाउंटर के बाद से क्षेत्र में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है और मौके पर अतिरिक्त बल भी तैनात है। बताया जा रहा है कि सुबह भी रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही।

 पिछली कार्रवाई से नक्सलियों में मचा है हड़कंप

महज 6 दिन पहले कांकेर जिले के आमाटोला क्षेत्र में जवानों ने 8 लाख रुपए की इनामी महिला नक्सली को मार गिराया था। यह कार्रवाई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे से ठीक पहले हुई थी। मौके से उस समय भी हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ था।

 शाह का अल्टीमेटम: 2026 तक नक्सलवाद का अंत

गृह मंत्री अमित शाह ने 2023 में रायपुर में हुई एक अहम बैठक में घोषणा की थी कि 2026 तक देश को नक्सलवाद मुक्त किया जाएगा। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सुरक्षाबलों की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। साय सरकार बनने के बाद राज्य में 350 से अधिक नक्सलियों का सफाया किया जा चुका है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Jun 2025 By दैनिक जागरण

अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, हथियार और गोला-बारूद जब्त

Narayanpur, CG

यह कार्रवाई कोहकामेटा थाना क्षेत्र के जंगलों में की गई, जहां पहले से पुलिस को नक्सलियों की मौजूदगी की पुख्ता जानकारी मिली थी। सूचना के आधार पर नारायणपुर से डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) और कोंडागांव से स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की संयुक्त टीम को इलाके में रवाना किया गया।

बुधवार रात जवानों ने जैसे ही नक्सलियों के ठिकाने को घेरा, उधर से फायरिंग शुरू हो गई। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को ढेर कर दिया। सुबह हुए सर्च ऑपरेशन में शव मिले और आसपास से 315 बोर की राइफल, अन्य हथियार और विस्फोटक सामग्री जब्त की गई।

एनकाउंटर के बाद से क्षेत्र में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है और मौके पर अतिरिक्त बल भी तैनात है। बताया जा रहा है कि सुबह भी रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही।

 पिछली कार्रवाई से नक्सलियों में मचा है हड़कंप

महज 6 दिन पहले कांकेर जिले के आमाटोला क्षेत्र में जवानों ने 8 लाख रुपए की इनामी महिला नक्सली को मार गिराया था। यह कार्रवाई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे से ठीक पहले हुई थी। मौके से उस समय भी हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ था।

 शाह का अल्टीमेटम: 2026 तक नक्सलवाद का अंत

गृह मंत्री अमित शाह ने 2023 में रायपुर में हुई एक अहम बैठक में घोषणा की थी कि 2026 तक देश को नक्सलवाद मुक्त किया जाएगा। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सुरक्षाबलों की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। साय सरकार बनने के बाद राज्य में 350 से अधिक नक्सलियों का सफाया किया जा चुका है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/two-naxalite-pile-weapons-and-ammunition-seized-two-naxalites-in/article-25565

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.