नारायणपुर में के दो नक्सलियों का सरेंडर, 10 लाख का था इनाम

CG

नारायणपुर में दो नक्सलियों ने पुलिस के सामने हथियार डाले हैं.

नारायणपुर में दो नक्सलियों ने सरेंडर किया है. दोनों नक्सलियों पर कुल 10 लाख रुपये का इनाम था. नारायणपुर पुलिस के अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है. सरेंडर करने वाले माओवादियों में एक महिला माओवादी और एक पुरुष माओवादी शामिल है.

नारायणपुर पुलिस और बीएसएफ टीम के सामने सरेंडर: दोनों नक्सलियों ने नारायणपुर पुलिस और बीएसएफ टीम के सामने सरेंडर किया है. आत्मसर्पण करने वाले नक्सलियों ने बताया कि वे माओवादियों की खोखली विचारधारा और अमानवीय गतिविधियों से तंग आ गए थे. जिसकी वजह से उन्होंने सरेंडर करने का फैसला किया. इसके अलावा सरेंडर करने वाले नक्सलियों ने कहा कि अबूझमाड़ में विकास के कार्यों ने उन्हें प्रभावित किया है. इसलिए उन्होंने खून खराबे का रास्ता छोड़ने का फैसला किया.

सरेंडर करने वाले नक्सलियों में कौन कौन शामिल?: आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में सुदेन कोरम उर्फ जानकू शामिल है. इसके अलावा सरिता पोतावी उर्फ सरिता ने भी सरेंडर किया है. ये नक्सली महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ (एमएमसी) के माओवादी क्षेत्र में सक्रिय थे. इन क्षेत्रों में बालाघाट (मध्य प्रदेश), गोंदिया (महाराष्ट्र), राजनांदगांव, मुंगेली और कबीरधाम जिले (छत्तीसगढ़) शामिल हैं. सरेंडर करने वाले दोनों माओवादियों पर 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित था.

सरेंडर करने वाले नक्सलियों को मिली प्रोत्साहन राशि: सरेंडर करने वाले नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि दी गई है. इन्हें प्रोत्साहन के तौर पर 25-25 हजार रुपये दिए गए हैं. इन नक्सलियों का पुनर्वास कार्य किया जाएगा. बीते साल बस्तर में कुल 792 नक्सलियों ने सरेंडर किया था. इस तरह सुरक्षा बलों के ऑपरेशन से नक्सलियों की कमर टूट गई है. एक तरफ नक्सल ऑपरेशन में माओवादियों का काम तमाम हो रहा है. दूसरी तरफ नक्सल कैडर के सदस्य अब लगातार सरेंडर कर रहे हैं. बीते 29 जनवरी को 29 नक्सलियों ने नारायणपुर में सरेंडर किया था.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Feb 2025 By दैनिक जागरण

नारायणपुर में के दो नक्सलियों का सरेंडर, 10 लाख का था इनाम

CG

नारायणपुर में दो नक्सलियों ने सरेंडर किया है. दोनों नक्सलियों पर कुल 10 लाख रुपये का इनाम था. नारायणपुर पुलिस के अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है. सरेंडर करने वाले माओवादियों में एक महिला माओवादी और एक पुरुष माओवादी शामिल है.

नारायणपुर पुलिस और बीएसएफ टीम के सामने सरेंडर: दोनों नक्सलियों ने नारायणपुर पुलिस और बीएसएफ टीम के सामने सरेंडर किया है. आत्मसर्पण करने वाले नक्सलियों ने बताया कि वे माओवादियों की खोखली विचारधारा और अमानवीय गतिविधियों से तंग आ गए थे. जिसकी वजह से उन्होंने सरेंडर करने का फैसला किया. इसके अलावा सरेंडर करने वाले नक्सलियों ने कहा कि अबूझमाड़ में विकास के कार्यों ने उन्हें प्रभावित किया है. इसलिए उन्होंने खून खराबे का रास्ता छोड़ने का फैसला किया.

सरेंडर करने वाले नक्सलियों में कौन कौन शामिल?: आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में सुदेन कोरम उर्फ जानकू शामिल है. इसके अलावा सरिता पोतावी उर्फ सरिता ने भी सरेंडर किया है. ये नक्सली महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ (एमएमसी) के माओवादी क्षेत्र में सक्रिय थे. इन क्षेत्रों में बालाघाट (मध्य प्रदेश), गोंदिया (महाराष्ट्र), राजनांदगांव, मुंगेली और कबीरधाम जिले (छत्तीसगढ़) शामिल हैं. सरेंडर करने वाले दोनों माओवादियों पर 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित था.

सरेंडर करने वाले नक्सलियों को मिली प्रोत्साहन राशि: सरेंडर करने वाले नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि दी गई है. इन्हें प्रोत्साहन के तौर पर 25-25 हजार रुपये दिए गए हैं. इन नक्सलियों का पुनर्वास कार्य किया जाएगा. बीते साल बस्तर में कुल 792 नक्सलियों ने सरेंडर किया था. इस तरह सुरक्षा बलों के ऑपरेशन से नक्सलियों की कमर टूट गई है. एक तरफ नक्सल ऑपरेशन में माओवादियों का काम तमाम हो रहा है. दूसरी तरफ नक्सल कैडर के सदस्य अब लगातार सरेंडर कर रहे हैं. बीते 29 जनवरी को 29 नक्सलियों ने नारायणपुर में सरेंडर किया था.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/two-naxalites-in-narayanpur-were-rewarded-for-10-lakhs/article-11500

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.