कोंडागांव में मुठभेड़, दो नक्सली मारे गए

CG

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कोंडागांव जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। जिले के मरकाम पाल के जंगलों में DRG और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान दो खूंखार नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों में एक DVCM स्तर का कमांडर हलदर और दूसरा ACM रामे शामिल है। दोनों पर कुल 13 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

15 अप्रैल को शुरू हुआ था ऑपरेशन

कोंडागांव-नारायणपुर सीमा से सटे किलम-बरगुम क्षेत्र में माओवादियों की गतिविधियों की सूचना पर 15 अप्रैल को सुरक्षा बलों की टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी। शाम को माओवादियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई, जो देर रात तक चली। पुलिस अधीक्षक अक्षय कुमार ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

बरामद हुए हथियार और सामग्री

मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से AK-47 राइफल, अन्य हथियार, विस्फोटक और बड़ी मात्रा में माओवादी साहित्य और दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई है। नक्सलियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए कोंडागांव लाया गया है।

मारे गए नक्सलियों पर था बड़ा इनाम

  • DVCM हलदर पर 8 लाख रुपये

  • ACM रामे पर 5 लाख रुपये

  • कुल इनामी राशि: 13 लाख रुपये

इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन जारी

मुठभेड़ के बाद पूरे क्षेत्र में सघन सर्च ऑपरेशन जारी है। सुरक्षा बल इस बात की आशंका जता रहे हैं कि और भी माओवादी घायल हुए हो सकते हैं या जंगल में छिपे हो सकते हैं। आस-पास के गांवों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Apr 2025 By दैनिक जागरण

कोंडागांव में मुठभेड़, दो नक्सली मारे गए

CG

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कोंडागांव जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। जिले के मरकाम पाल के जंगलों में DRG और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान दो खूंखार नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों में एक DVCM स्तर का कमांडर हलदर और दूसरा ACM रामे शामिल है। दोनों पर कुल 13 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

15 अप्रैल को शुरू हुआ था ऑपरेशन

कोंडागांव-नारायणपुर सीमा से सटे किलम-बरगुम क्षेत्र में माओवादियों की गतिविधियों की सूचना पर 15 अप्रैल को सुरक्षा बलों की टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी। शाम को माओवादियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई, जो देर रात तक चली। पुलिस अधीक्षक अक्षय कुमार ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

बरामद हुए हथियार और सामग्री

मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से AK-47 राइफल, अन्य हथियार, विस्फोटक और बड़ी मात्रा में माओवादी साहित्य और दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई है। नक्सलियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए कोंडागांव लाया गया है।

मारे गए नक्सलियों पर था बड़ा इनाम

  • DVCM हलदर पर 8 लाख रुपये

  • ACM रामे पर 5 लाख रुपये

  • कुल इनामी राशि: 13 लाख रुपये

इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन जारी

मुठभेड़ के बाद पूरे क्षेत्र में सघन सर्च ऑपरेशन जारी है। सुरक्षा बल इस बात की आशंका जता रहे हैं कि और भी माओवादी घायल हुए हो सकते हैं या जंगल में छिपे हो सकते हैं। आस-पास के गांवों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/two-naxalites-killed-in-encounter-in-kondagaon/article-17837

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.