- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर मुठभेड़, दो नक्सली ढेर – भारी मात्रा में हथियार बरामद
छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर मुठभेड़, दो नक्सली ढेर – भारी मात्रा में हथियार बरामद
Jagdalpur, CG
छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा से लगे अबूझमाड़ इलाके में सोमवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई।
इस एनकाउंटर में जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया। बस्तर रेंज आईजी पी. सुंदरराज ने इसकी पुष्टि की है।
जवानों ने सर्चिंग अभियान में मारे गए दोनों नक्सलियों के शव के साथ AK-47 राइफल, विस्फोटक सामग्री, माओवादी साहित्य, प्रचार सामग्री और अन्य सामान बरामद किया है। बताया जा रहा है कि इलाके में नक्सलियों की सक्रियता की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों की टीम निकली थी। फिलहाल इलाके में रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है।
पिछले हफ्ते भी बड़ी कार्रवाई
18 सितंबर को बीजापुर और गढ़चिरौली जिले में सुरक्षाबलों ने कार्रवाई करते हुए 4 नक्सलियों को मार गिराया था। इनमें गंगालूर एरिया मिलिट्री कमांड सदस्य रघु हपका और पार्टी सदस्य सुक्कु हेमला शामिल थे। रघु पर 5 लाख और सुक्कु पर 2 लाख रुपए का इनाम घोषित था।
गरियाबंद में 11 सितंबर को 10 नक्सली ढेर
इससे पहले गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को मार गिराया था। इनमें ओडिशा स्टेट कमेटी का सचिव मोडेम बालाकृष्ण भी शामिल था, जिस पर डेढ़ करोड़ का इनाम था। उस एनकाउंटर में कुल 5 करोड़ से अधिक के इनामी नक्सली मारे गए थे।
एडीजी का बयान
एडीजी एंटी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा ने कहा कि सुरक्षाबलों ने बड़े नक्सली नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है। जवानों ने नक्सलियों को पांव पसारने से पहले ही खत्म कर दिया। रायपुर रेंज आईजी अमरेश मिश्रा और एसपी निखिल राखेचा ने भी स्पष्ट किया कि जिन नक्सलियों ने हथियार छोड़े, वे सरेंडर नीति के तहत मुख्यधारा से जुड़ सकते हैं।
......................................................................................................................
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए