- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- नाले में गिरने से कार में सवार दो लोगों की मौत, तीन घायल: भूतेश्वरनाथ दर्शन को निकले थे सभी
नाले में गिरने से कार में सवार दो लोगों की मौत, तीन घायल: भूतेश्वरनाथ दर्शन को निकले थे सभी
Gariyaband, cg
गरियाबंद जिले में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
हादसा उस वक्त हुआ जब बिलाईगढ़ से पांच लोग कार में सवार होकर भूतेश्वरनाथ मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे। फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में अचानक ड्राइवर को झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। कार के गेट लॉक हो जाने के कारण सभी लोग भीतर ही फंसे रह गए।
पूरी रात फंसे रहे कार में, सुबह ग्रामीणों ने देखा
यह हादसा रविवार देर रात करीब दो बजे हुआ। गाड़ी चला रहे पंकज दास मानिकपुरी को नींद की झपकी आने से कार एक पत्थर से टकराकर नाले में जा गिरी। नाले में गिरने के बाद कार के सभी दरवाजे लॉक हो गए, जिससे भीतर बैठे लोग रातभर बाहर निकलने के लिए संघर्ष करते रहे। उनकी चीख-पुकार सुनने वाला कोई नहीं था।
सुबह जब कुछ ग्रामीण शौच के लिए निकले तो उन्होंने नाले में कार देखी और शोर मचाया। लोगों की मदद से गेट तोड़कर पांचों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दो लोगों की मौत हो चुकी थी।
मृतकों की पहचान, घायलों का इलाज जारी
मृतकों में पंकज दास मानिकपुरी (38), जो भाजयुमो मंडल अध्यक्ष थे, और लोकेश साहू (35) का नाम सामने आया है। वहीं, राजेश कुमार आदित्य, ननकी साहू और दयाराम यादव घायल हैं और उन्हें फिंगेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और आगे की जांच जारी है।
सकरा रास्ता, स्थानीय लोग नाराज़
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बताया कि यह मार्ग बेहद संकरा है और रात के समय रोशनी या बैरिकेडिंग जैसी कोई व्यवस्था नहीं होती। इस रास्ते पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क को चौड़ा करने और उचित सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है।
पुलिस जांच में जुटी
फिंगेश्वर थाना प्रभारी गौतम गावड़े ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा कर दोनों मृतकों के शवों को अस्पताल भेजा गया और उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। प्राथमिक जांच में ड्राइवर को झपकी आना हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए