- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- सुकमा में नक्सली वारदात: मुखबिरी के शक में दो ग्रामीणों की हत्या
सुकमा में नक्सली वारदात: मुखबिरी के शक में दो ग्रामीणों की हत्या
sukma, CG
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर खूनी खेल खेला है। सिरसट्टी पंचायत के नंदा पारा गांव में दो ग्रामीणों को धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया गया।
मारे गए ग्रामीणों की पहचान पदाम पोज्जा और पदाम देवेंद्र के रूप में हुई है। नक्सलियों ने दोनों पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए शवों के पास पर्चे भी फेंके हैं।
घटनास्थल पर पुलिस की जांच
सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि शव बरामद कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
नक्सलियों ने ली जिम्मेदारी
माओवादियों की केरलापाल एरिया कमेटी (दरभा डिवीजन) ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। पर्चों में लिखा गया है कि दोनों ग्रामीण साल 2022 से लगातार पुलिस को मुखबिरी कर रहे थे।
बीजापुर में भी हुई थी हत्या
इससे पहले 28 सितंबर को बीजापुर जिले में नक्सलियों ने 27 वर्षीय युवक सुरेश कोरसा की हत्या कर दी थी। उसे घर से अगवा करने के बाद बेरहमी से मार डाला गया।
2025 में अब तक 9 शिक्षादूतों की हत्या
इस साल नक्सली 9 शिक्षादूतों की हत्या कर चुके हैं। इनमें से 5 बीजापुर और 4 सुकमा जिले में हुई हैं। हर बार नक्सली मुखबिरी का आरोप लगाकर इन हत्याओं को अंजाम दे रहे हैं।
25 साल में 1820 से ज्यादा हत्याएं
राज्य गठन (2000) से लेकर अब तक बस्तर के अलग-अलग जिलों में नक्सल हिंसा की वजह से 1820 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। इनमें ग्रामीणों से लेकर जनप्रतिनिधि तक शामिल हैं। सबसे ज्यादा हत्याएं बीजापुर जिले में हुई हैं।
.............................................................................................................................
वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक करके फॉलो कीजिये,
या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।।
https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए