- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- अबूझमाड़ में मुठभेड़: दो महिला नक्सली ढेर, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता
अबूझमाड़ में मुठभेड़: दो महिला नक्सली ढेर, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता
Narayanpur, CG
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ के घने जंगलों में सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोहकामेटा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात हुई मुठभेड़ में दो महिला नक्सली मारी गईं। मुठभेड़ के बाद जवान उनके शवों को लेकर जिला मुख्यालय लौटे, जहां उन्हें जिला अस्पताल की मर्च्युरी में रखा गया है। इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।
रातभर चला ऑपरेशन, सुबह मिले शव
पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि कोहकामेटा क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी है। इसके बाद डीआरजी नारायणपुर, कोंडागांव और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने जंगलों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। बुधवार की रात जैसे ही सुरक्षाबल नक्सलियों के संभावित ठिकाने पर पहुंचे, दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई।
सुबह जब जवानों ने इलाके की सघन तलाशी ली, तब दो महिला नक्सलियों के शव बरामद हुए। इसके अलावा एक इंसास राइफल, एक .315 बोर हथियार, मेडिकल किट और अन्य नक्सली सामग्री भी बरामद की गई है।
सुबह भी जारी रही गोलीबारी, फोर्स तैनात
आईजी बस्तर रेंज सुंदरराज पी. ने जानकारी दी कि यह कार्रवाई माड़ डिवीजन के सक्रिय नक्सली कैडर की मौजूदगी की सूचना के आधार पर की गई। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में मारी गई नक्सल महिलाएं संगठन की महत्वपूर्ण सदस्य थीं।
इलाके में फिलहाल भी सर्चिंग और गश्त जारी है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए