बालोद में दर्दनाक रेल हादसा: ट्रैक पर सोए झारखंड के दो मजदूरों की मौत, दो गंभीर घायल

Baloda Bazar, cg

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। झारखंड से काम की तलाश में आए चार मजदूर रेलवे ट्रैक पर थकावट के कारण सो गए थे। इसी दौरान एक ट्रेन गुज़र गई, जिससे दो मजदूरों की मौके पर ही कटकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 4 बजे कुसुमकसा और दल्लीराजहरा के बीच हुआ।

झारखंड से मजदूरी के लिए आए थे 11 युवक

पुलिस के अनुसार, मृतक और घायल मजदूर झारखंड के धनबाद जिले के लक्ष्मणपुर गांव के निवासी हैं। वे कुल 11 लोग थे, जो दल्लीराजहरा रेलवे स्टेशन से आगे पटरी के किनारे-किनारे पैदल चल रहे थे। थकावट के कारण चार मजदूर ट्रैक पर ही सो गए, जबकि बाकी सात साथी कुछ दूरी पर आगे निकल चुके थे।

ट्रेन गुजरने से बिखर गए शव के टुकड़े

सुबह 4 बजे एक तेज़ रफ्तार ट्रेन के गुजरते ही दो मजदूरों के शव कई टुकड़ों में बंट गए। घटना स्थल का दृश्य भयावह था — आसपास मोबाइल, बैग और अन्य सामान बिखरे हुए थे। घायल मजदूर तड़पते हुए पटरी के किनारे मिले, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

मृतकों की पहचान

पुलिस ने मृतकों की पहचान इस प्रकार की है:

  • कृष्णा राय, उम्र 20 वर्ष, निवासी - लक्ष्मणपुर, थाना चपचाची, जिला धनबाद (झारखंड)

  • ढिल्लू राय, उम्र 19 वर्ष, निवासी - लक्ष्मणपुर, थाना चपचाची, जिला धनबाद (झारखंड)

पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद

दल्लीराजहरा सीएसपी डॉ. चित्रा वर्मा ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को मरच्यूरी में शिफ्ट कर दिया गया। घायल मजदूरों का इलाज दल्लीराजहरा अस्पताल में जारी है। अन्य साथियों से भी बयान लेकर घटना की जांच की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Jun 2025 By दैनिक जागरण

बालोद में दर्दनाक रेल हादसा: ट्रैक पर सोए झारखंड के दो मजदूरों की मौत, दो गंभीर घायल

Baloda Bazar, cg

झारखंड से मजदूरी के लिए आए थे 11 युवक

पुलिस के अनुसार, मृतक और घायल मजदूर झारखंड के धनबाद जिले के लक्ष्मणपुर गांव के निवासी हैं। वे कुल 11 लोग थे, जो दल्लीराजहरा रेलवे स्टेशन से आगे पटरी के किनारे-किनारे पैदल चल रहे थे। थकावट के कारण चार मजदूर ट्रैक पर ही सो गए, जबकि बाकी सात साथी कुछ दूरी पर आगे निकल चुके थे।

ट्रेन गुजरने से बिखर गए शव के टुकड़े

सुबह 4 बजे एक तेज़ रफ्तार ट्रेन के गुजरते ही दो मजदूरों के शव कई टुकड़ों में बंट गए। घटना स्थल का दृश्य भयावह था — आसपास मोबाइल, बैग और अन्य सामान बिखरे हुए थे। घायल मजदूर तड़पते हुए पटरी के किनारे मिले, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

मृतकों की पहचान

पुलिस ने मृतकों की पहचान इस प्रकार की है:

  • कृष्णा राय, उम्र 20 वर्ष, निवासी - लक्ष्मणपुर, थाना चपचाची, जिला धनबाद (झारखंड)

  • ढिल्लू राय, उम्र 19 वर्ष, निवासी - लक्ष्मणपुर, थाना चपचाची, जिला धनबाद (झारखंड)

पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद

दल्लीराजहरा सीएसपी डॉ. चित्रा वर्मा ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को मरच्यूरी में शिफ्ट कर दिया गया। घायल मजदूरों का इलाज दल्लीराजहरा अस्पताल में जारी है। अन्य साथियों से भी बयान लेकर घटना की जांच की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/two-workers-of-jharkhand-who-slept-on-a-painful-railway/article-23812

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.