- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- मरौदा डैम में पिकनिक के दौरान दर्दनाक हादसा, डूबने से दो युवकों की मौत
मरौदा डैम में पिकनिक के दौरान दर्दनाक हादसा, डूबने से दो युवकों की मौत
Durg, cg
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित मरौदा डैम में पिकनिक मनाने गए चार दोस्तों में से दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। यह हृदयविदारक घटना मंगलवार को नेवई थाना क्षेत्र में हुई, जब युवक नहाने के दौरान डैम की गहराई में चले गए।
जानकारी के अनुसार, भिलाई-3 थाना क्षेत्र के हथखोज निवासी चार दोस्त पिकनिक मनाने मरौदा डैम पहुंचे थे। खाना खाने के बाद उनमें से साहिल और जुनैद नाम के दो युवक नहाने के लिए पानी में उतरे। लेकिन डैम की गहराई और बहाव का अंदाजा न होने के कारण दोनों पानी में डूब गए।
घटना की सूचना मिलते ही नेवई पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को तत्काल डैम से बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और साथ ही लोगों से अपील की जा रही है कि किसी भी जलाशय या डैम में नहाते समय पूरी सावधानी बरतें और सुरक्षा नियमों का पालन करें।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए