तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल

Fingeshwar, CG

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में घटारानी-जतमई मार्ग पर मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है।

बाइक पर सवार थे तीन युवक

मिली जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे और बाइक की रफ्तार बहुत तेज थी। अनियंत्रित होकर बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मिथलेश साहू (17 वर्ष), निवासी लफेंदी, और नितेश साहू (16 वर्ष), निवासी बेमचा, की मौके पर ही मौत हो गई।

गंभीर घायल को रायपुर किया गया रेफर

हादसे में तीसरा युवक डोमेश साहू (21 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया है, जो बाइक में सबसे पीछे बैठा था। उसे तत्काल फिंगेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे रायपुर रेफर कर दिया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस कर रही जांच

घटना की सूचना मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

हादसे से इलाके में शोक

दोनो मृतक किशोरों की मौत की खबर मिलते ही उनके गांवों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक किसी व्यक्तिगत काम से जतमई की ओर निकले थे, तभी हादसा हुआ।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Jun 2025 By दैनिक जागरण

तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल

Fingeshwar, CG

बाइक पर सवार थे तीन युवक

मिली जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे और बाइक की रफ्तार बहुत तेज थी। अनियंत्रित होकर बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मिथलेश साहू (17 वर्ष), निवासी लफेंदी, और नितेश साहू (16 वर्ष), निवासी बेमचा, की मौके पर ही मौत हो गई।

गंभीर घायल को रायपुर किया गया रेफर

हादसे में तीसरा युवक डोमेश साहू (21 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया है, जो बाइक में सबसे पीछे बैठा था। उसे तत्काल फिंगेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे रायपुर रेफर कर दिया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस कर रही जांच

घटना की सूचना मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

हादसे से इलाके में शोक

दोनो मृतक किशोरों की मौत की खबर मिलते ही उनके गांवों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक किसी व्यक्तिगत काम से जतमई की ओर निकले थे, तभी हादसा हुआ।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/two-youths-killed-on-the-spot-collided-with-a-high/article-23199

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.