रायपुर सेंट्रल जेल में विचाराधीन कैदी की मौत: पॉक्सो मामले में बंद युवक ने की आत्महत्या

रायपुर (छ.ग.)

On

पीपल के पेड़ से लटका मिला कैदी, परिजनों ने जेल प्रशासन पर लगाए प्रताड़ना और सूचना छुपाने के आरोप

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित सेंट्रल जेल में रविवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पॉक्सो एक्ट के एक मामले में बंद विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय सुनील महानंद के रूप में हुई है, जो बीते 11 नवंबर से जेल में बंद था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सुनील ने जेल परिसर में लगे पीपल के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जेल सूत्रों के मुताबिक, रविवार शाम करीब 6:45 बजे सुनील रोज़ाना की तरह बैरक से बाहर टहल रहा था। इसी दौरान वह जेल परिसर के एक कोने में स्थित पीपल के पेड़ के पास पहुंचा। वहां उसने अपने पास मौजूद गमछे से फंदा बनाकर पेड़ की टहनी पर फांसी लगा ली। कुछ ही देर में ड्यूटी पर तैनात पहरेदारों की नजर उस पर पड़ी।

पहरेदारों ने तुरंत उसे नीचे उतारा। उस समय उसकी सांसें चल रही थीं। जेल प्रशासन ने बिना देरी किए उसे डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) ले जाने की व्यवस्था की। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के गंभीर आरोप
घटना के बाद मृतक के परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि सुनील को जेल में लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। उनका आरोप है कि आत्महत्या के बाद भी जेल प्रशासन ने पारदर्शिता नहीं बरती और बिना सूचना दिए शव को सीधे मार्चुरी भेज दिया गया।

परिजनों का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी काफी देर बाद दी गई। यदि समय रहते सूचना दी जाती, तो वे अस्पताल या जेल पहुंच सकते थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सूचना देने में जानबूझकर देरी की गई।

जेल प्रशासन की सफाई
जेल अधिकारियों ने प्रताड़ना के सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। प्रशासन का कहना है कि कैदी के साथ किसी भी प्रकार का मानसिक या शारीरिक दुर्व्यवहार नहीं किया गया। अधिकारियों के अनुसार, घटना के बाद उनकी पहली प्राथमिकता कैदी की जान बचाना थी, इसलिए पहले उसे अस्पताल भेजा गया। परिवार को बाद में सूचना दी गई।

पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज
मामला गंज थाना क्षेत्र का है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मार्चुरी पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जेल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है। फुटेज में कैदी को स्वयं फांसी लगाते हुए देखा गया है। शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। वहीं, यह घटना जेलों में बंद विचाराधीन कैदियों की मानसिक स्थिति और निगरानी व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर रही है, जिसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी मंथन शुरू हो गया है।

----------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/undertrial-prisoner-dies-in-raipur-central-jail-youth-arrested-in/article-42075

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.