सूरजपुर में वर्दीधारी फॉरेस्ट गार्ड से मारपीट, जबरन डांस कराया; VIDEO वायरल

छत्तीसगढ़

On

नर्सरी परिसर में युवकों ने बेल्ट से पीटा, पीड़ित की शिकायत नहीं; विभाग ने नोटिस जारी किया

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में वर्दी पहने एक फॉरेस्ट गार्ड के साथ मारपीट और जबरन डांस कराने का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। घटना देवनगर नर्सरी परिसर की बताई जा रही है, जहां कुछ युवकों ने गार्ड को उसकी महिला परिचित के साथ बैठा देख घेर लिया,मोबाइल पर गाना बजाकर डांस कराया और बाद में बेल्ट व डंडे से पिटाई की। वीडियो के सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद प्रशासनिक और विभागीय स्तर पर संज्ञान लिया गया है, हालांकि पीड़ित की ओर से अब तक औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

जानकारी के अनुसार, फॉरेस्ट गार्ड बुधराम पैकरा 23 फरवरी को देवनगर बीट क्षेत्र की नर्सरी में एक महिला परिचित के साथ मौजूद थे। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और दोनों को साथ देख आपत्ति जताई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले युवकों ने गार्ड से नाचने को कहा और कथित तौर पर ‘मनमाफिक’ प्रदर्शन न करने पर उसे पीटना शुरू कर दिया। वीडियो में गार्ड को वर्दी में देखा जा सकता है, जो मारपीट के बीच गुहार लगाता दिखाई देता है।

घटना के बाद गार्ड को वहां से जाने दिया गया और महिला को अलग भेज दिया गया। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि मारपीट करने वालों में महिला के परिचित भी शामिल थे, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में है, परंतु पीड़ित की ओर से शिकायत नहीं मिलने के कारण मामला दर्ज नहीं किया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

वन विभाग ने घटना को गंभीरता से लेते हुए संबंधित फॉरेस्ट गार्ड को नोटिस जारी किया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, वर्दी में हुई घटना की सूचना समय पर कार्यालय को न देने और विभागीय छवि प्रभावित होने के बिंदु पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। गार्ड को निर्धारित अवधि में जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं।

--------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/uniformed-forest-guard-assaulted-and-forced-to-dance-in-surajpur/article-47387

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.