केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा, सीएम साय और सचिन पायलट रहेंगे व्यस्त; जानें आज का पूरा शेड्यूल

Raipur, CG

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 22 और 23 जून को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। शाह 22 जून को दोपहर 1.45 बजे रायपुर पहुंचेंगे और माना विमानतल से सीधे नवा रायपुर अटल नगर स्थित बंजारी सेक्टर-2 में नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU) के शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

दोपहर 2.50 बजे वे होटल मेफेयर रिसॉर्ट पहुंचेंगे, जहां लंच के बाद 3.15 से 4.15 बजे तक एनएफएसयू और सीएफएसयू के उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद शाम 4.20 से 6.20 बजे तक छत्तीसगढ़ और पड़ोसी राज्यों के डीजीपी एवं एडीजीपी के साथ सुरक्षा संबंधी बैठक करेंगे। फिर शाम 6.30 से 8.00 बजे तक वामपंथी उग्रवाद और सुरक्षा मुद्दों की समीक्षा करेंगे। रात्रि विश्राम होटल मेफेयर में होगा।

दौरे के दूसरे दिन यानी 23 जून को अमित शाह नारायणपुर में जवानों से संवाद करेंगे और शाम 4.30 बजे दिल्ली लौट जाएंगे।

सीएम साय का कार्यक्रम

सीएम विष्णुदेव साय सुबह 9.30 बजे कांसाबेल से रायपुर रवाना होंगे और दोपहर 1 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचकर अमित शाह का स्वागत करेंगे। इसके बाद वे 2 बजे नवा रायपुर में भूमिपूजन व शिलान्यास में हिस्सा लेंगे और 3.15 बजे एनएफएसयू कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। शाम 4.20 बजे और 6.20 बजे सीएम साय अमित शाह के साथ बैठकों में मौजूद रहेंगे। सीएम रात 8.25 बजे सीएम निवास लौटेंगे।

सचिन पायलट का दौरा

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 23 जून को रायपुर दौरे पर रहेंगे। सुबह 8.45 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वे 11.30 बजे पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक करेंगे, फिर 12.30 बजे कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेंगे। दोपहर 3 बजे जिला अध्यक्षों और 4.30 बजे मोर्चा एवं विभाग प्रमुखों की बैठक में हिस्सा लेंगे। शाम 8 बजे विधायकों से संवाद करेंगे। 24 जून को सुबह 11.30 बजे प्रेसवार्ता के बाद दोपहर 2.55 बजे दिल्ली लौट जाएंगे।

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट

प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की तो कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई है। सरगुजा संभाग में भारी बारिश की सूचना है। माना में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस और पेण्ड्रारोड में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, तीन दिन बाद मानसून फिर से सक्रिय होने की संभावना है।

राजधानी रायपुर में आज के प्रमुख कार्यक्रम

  • महामृत्युंजय हवन: सत्य दर्शन योग आश्रम में शाम 6 से 7 बजे तक।

  • अघोर महोत्सव: औघड़नाथ दरबार (मनसा तालाब) में सुबह 4 बजे से साधना, शक्ति योग, हवन और रसेश्वर शिवलिंग का अघोराभिषेक।

  • नि:शुल्क योग प्रशिक्षण: समता कॉलोनी स्थित गायत्री परिवार शक्तिपीठ में सुबह 7 से 8 बजे तक।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Jun 2025 By दैनिक जागरण

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा, सीएम साय और सचिन पायलट रहेंगे व्यस्त; जानें आज का पूरा शेड्यूल

Raipur, CG

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 22 और 23 जून को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। शाह 22 जून को दोपहर 1.45 बजे रायपुर पहुंचेंगे और माना विमानतल से सीधे नवा रायपुर अटल नगर स्थित बंजारी सेक्टर-2 में नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU) के शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

दोपहर 2.50 बजे वे होटल मेफेयर रिसॉर्ट पहुंचेंगे, जहां लंच के बाद 3.15 से 4.15 बजे तक एनएफएसयू और सीएफएसयू के उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद शाम 4.20 से 6.20 बजे तक छत्तीसगढ़ और पड़ोसी राज्यों के डीजीपी एवं एडीजीपी के साथ सुरक्षा संबंधी बैठक करेंगे। फिर शाम 6.30 से 8.00 बजे तक वामपंथी उग्रवाद और सुरक्षा मुद्दों की समीक्षा करेंगे। रात्रि विश्राम होटल मेफेयर में होगा।

दौरे के दूसरे दिन यानी 23 जून को अमित शाह नारायणपुर में जवानों से संवाद करेंगे और शाम 4.30 बजे दिल्ली लौट जाएंगे।

सीएम साय का कार्यक्रम

सीएम विष्णुदेव साय सुबह 9.30 बजे कांसाबेल से रायपुर रवाना होंगे और दोपहर 1 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचकर अमित शाह का स्वागत करेंगे। इसके बाद वे 2 बजे नवा रायपुर में भूमिपूजन व शिलान्यास में हिस्सा लेंगे और 3.15 बजे एनएफएसयू कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। शाम 4.20 बजे और 6.20 बजे सीएम साय अमित शाह के साथ बैठकों में मौजूद रहेंगे। सीएम रात 8.25 बजे सीएम निवास लौटेंगे।

सचिन पायलट का दौरा

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 23 जून को रायपुर दौरे पर रहेंगे। सुबह 8.45 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वे 11.30 बजे पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक करेंगे, फिर 12.30 बजे कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेंगे। दोपहर 3 बजे जिला अध्यक्षों और 4.30 बजे मोर्चा एवं विभाग प्रमुखों की बैठक में हिस्सा लेंगे। शाम 8 बजे विधायकों से संवाद करेंगे। 24 जून को सुबह 11.30 बजे प्रेसवार्ता के बाद दोपहर 2.55 बजे दिल्ली लौट जाएंगे।

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट

प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की तो कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई है। सरगुजा संभाग में भारी बारिश की सूचना है। माना में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस और पेण्ड्रारोड में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, तीन दिन बाद मानसून फिर से सक्रिय होने की संभावना है।

राजधानी रायपुर में आज के प्रमुख कार्यक्रम

  • महामृत्युंजय हवन: सत्य दर्शन योग आश्रम में शाम 6 से 7 बजे तक।

  • अघोर महोत्सव: औघड़नाथ दरबार (मनसा तालाब) में सुबह 4 बजे से साधना, शक्ति योग, हवन और रसेश्वर शिवलिंग का अघोराभिषेक।

  • नि:शुल्क योग प्रशिक्षण: समता कॉलोनी स्थित गायत्री परिवार शक्तिपीठ में सुबह 7 से 8 बजे तक।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/union-home-minister-amit-shahs-visit-to-chhattisgarh-cm-sai/article-25094

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.