- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का नारायणपुर दौरा रद्द, रायपुर में करेंगे सुरक्षा कमांडरों से बैठक
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का नारायणपुर दौरा रद्द, रायपुर में करेंगे सुरक्षा कमांडरों से बैठक
Raipur, CG
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का प्रस्तावित नारायणपुर दौरा अपरिहार्य कारणों से रद्द कर दिया गया है। वे अब रायपुर में ही सुरक्षा बलों के कमांडरों से मुलाकात करेंगे और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे अभियानों का जायजा लेंगे।
जानकारी के मुताबिक, अमित शाह दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे के लिए राज्य में पहुंचे थे और उनका नारायणपुर दौरे का कार्यक्रम पहले से तय था। इसके तहत वे रविवार को नारायणपुर जिले में बीएसएफ के इरकभट्टी कैंप और नेल्लानार गांव में ग्रामीणों से संवाद करने वाले थे।
लेकिन अपरिहार्य परिस्थितियों के चलते यह दौरा रद्द कर दिया गया है। अब वे रायपुर में सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारियों और कमांडरों से सीधी मुलाकात करेंगे। इस बैठक में नक्सल प्रभावित इलाकों में चलाए जा रहे अभियानों और भविष्य की रणनीति समेत अन्य मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी।
गृह मंत्री के दौरे में बदलाव के चलते सीआरपीएफ, बीएसएफ और राज्य पुलिस के आला अधिकारी रायपुर में मौजूद रहेंगे। यह बैठक राज्य में सुरक्षा और विकास योजनाओं को गति देने में अहम भूमिका निभाने वाली है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए