- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- मुख्यमंत्री साय से केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री किशन रेड्डी ने की शिष्टाचार मुलाकात
मुख्यमंत्री साय से केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री किशन रेड्डी ने की शिष्टाचार मुलाकात
Raipur, CG
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से शुक्रवार को मंत्रालय महानदी भवन में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें पुष्पगुच्छ, शॉल एवं बेल मेटल से निर्मित प्रतीक चिन्ह 'नंदी' भेंट कर स्वागत किया।
दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं केंद्रीय मंत्री
केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी 10 और 11 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर हैं। अपने इस दौरे के तहत उन्होंने कोरबा जिले में स्थित गेवरा कोयला खदान का निरीक्षण किया, जो कि दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी और भारत की सबसे बड़ी कोयला खदान मानी जाती है। यह खदान साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के अधीन संचालित होती है।
अपने निरीक्षण के दौरान उन्होंने खदान की परिचालन व्यवस्था, उत्पादन क्षमता और सुरक्षा मानकों की विस्तार से समीक्षा की।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए