दीपावली पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अनोखी पहल स्वच्छता दीदियों और कमांडो के साथ किया जलपान

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ की इस दीपावली को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने विशेष बना दिया। उन्होंने परंपरागत आयोजनों से हटकर स्वच्छता दीदियों और स्वच्छता कमांडो के साथ दीपावली मनाकर सामाजिक सम्मान की नई मिसाल पेश की। कवर्धा स्थित अपने निवास पर आयोजित इस आत्मीय कार्यक्रम में उन्होंने लगभग 200 स्वच्छता कर्मियों को आमंत्रित कर स्नेहपूर्वक जलपान कराया और उपहार, मिठाई व फटाखे भेंट किए।

यह आयोजन दीपावली के दिन स्वच्छता कर्मियों के सम्मान को समर्पित प्रदेश का पहला कार्यक्रम रहा। मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, वीर सिंह पटेल, शिव अग्रवाल, सीएमओ रोहित साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

“स्वच्छता कर्मी हमारे समाज के असली दीप हैं”

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा —

“दीपावली का अर्थ सिर्फ अपने घरों को दीपों से सजाना नहीं, बल्कि उन लोगों का सम्मान करना भी है जो हर दिन हमारे शहर को साफ-सुथरा रखने में अपना जीवन समर्पित करते हैं। ये स्वच्छता कर्मी ही असली दीप हैं, जो अपने कर्म से समाज में प्रकाश फैलाते हैं।”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया स्वच्छ भारत अभियान आज इन कर्मठ दीदियों और भाइयों के अथक परिश्रम से सफल हो रहा है। शर्मा ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे नियमित रूप से स्वच्छता कर्मियों से संवाद करें और उनके योगदान की सराहना करें।

दीदियों ने कहा – मिला अब तक का सबसे बड़ा सम्मान

स्वच्छता दीदियों ने कहा कि उपमुख्यमंत्री द्वारा दिया गया यह सम्मान उनके लिए दीपावली का सबसे बड़ा तोहफा है। इस पहल से उनका मनोबल कई गुना बढ़ गया है। उन्होंने कवर्धा को प्रदेश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने का संकल्प दोहराया और विजय शर्मा को शुभकामनाएं दीं।

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने भी इस प्रेरक पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि “जो लोग हर सुबह नगर को स्वच्छ बनाने के लिए सबसे पहले उठते हैं, वे ही समाज के सच्चे दीप हैं।”

स्वच्छता ही सर्वोत्तम सेवा – विजय शर्मा

समापन पर डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा —

“यह कार्यक्रम केवल उपहार वितरण का नहीं, बल्कि समाज में स्वच्छता कर्मियों की गरिमा और महत्ता को स्थापित करने का प्रयास है। स्वच्छता ही सर्वोत्तम सेवा है, और आज का यह दीप उत्सव उन्हीं कर्मयोगियों को समर्पित है जो हमारे नगर को प्रकाशमान बनाते हैं।”

कार्यक्रम का समापन कवर्धा को प्रदेश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Oct 2025 By दैनिक जागरण

दीपावली पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अनोखी पहल स्वच्छता दीदियों और कमांडो के साथ किया जलपान

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ की इस दीपावली को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने विशेष बना दिया। उन्होंने परंपरागत आयोजनों से हटकर स्वच्छता दीदियों और स्वच्छता कमांडो के साथ दीपावली मनाकर सामाजिक सम्मान की नई मिसाल पेश की। कवर्धा स्थित अपने निवास पर आयोजित इस आत्मीय कार्यक्रम में उन्होंने लगभग 200 स्वच्छता कर्मियों को आमंत्रित कर स्नेहपूर्वक जलपान कराया और उपहार, मिठाई व फटाखे भेंट किए।

यह आयोजन दीपावली के दिन स्वच्छता कर्मियों के सम्मान को समर्पित प्रदेश का पहला कार्यक्रम रहा। मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, वीर सिंह पटेल, शिव अग्रवाल, सीएमओ रोहित साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

“स्वच्छता कर्मी हमारे समाज के असली दीप हैं”

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा —

“दीपावली का अर्थ सिर्फ अपने घरों को दीपों से सजाना नहीं, बल्कि उन लोगों का सम्मान करना भी है जो हर दिन हमारे शहर को साफ-सुथरा रखने में अपना जीवन समर्पित करते हैं। ये स्वच्छता कर्मी ही असली दीप हैं, जो अपने कर्म से समाज में प्रकाश फैलाते हैं।”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया स्वच्छ भारत अभियान आज इन कर्मठ दीदियों और भाइयों के अथक परिश्रम से सफल हो रहा है। शर्मा ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे नियमित रूप से स्वच्छता कर्मियों से संवाद करें और उनके योगदान की सराहना करें।

दीदियों ने कहा – मिला अब तक का सबसे बड़ा सम्मान

स्वच्छता दीदियों ने कहा कि उपमुख्यमंत्री द्वारा दिया गया यह सम्मान उनके लिए दीपावली का सबसे बड़ा तोहफा है। इस पहल से उनका मनोबल कई गुना बढ़ गया है। उन्होंने कवर्धा को प्रदेश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने का संकल्प दोहराया और विजय शर्मा को शुभकामनाएं दीं।

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने भी इस प्रेरक पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि “जो लोग हर सुबह नगर को स्वच्छ बनाने के लिए सबसे पहले उठते हैं, वे ही समाज के सच्चे दीप हैं।”

स्वच्छता ही सर्वोत्तम सेवा – विजय शर्मा

समापन पर डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा —

“यह कार्यक्रम केवल उपहार वितरण का नहीं, बल्कि समाज में स्वच्छता कर्मियों की गरिमा और महत्ता को स्थापित करने का प्रयास है। स्वच्छता ही सर्वोत्तम सेवा है, और आज का यह दीप उत्सव उन्हीं कर्मयोगियों को समर्पित है जो हमारे नगर को प्रकाशमान बनाते हैं।”

कार्यक्रम का समापन कवर्धा को प्रदेश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/unique-initiative-of-deputy-chief-minister-vijay-sharma-on-diwali/article-36023

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.