बालोद: झाड़ियों में मिला अज्ञात शव, 3-4 दिन से सड़ रहा था, हत्या की आशंका

Baloda Bazar, cg

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के गुरुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सनसनीखेज मामला सामने आया। ग्राम नारागांव के प्रवेश द्वार के पास झाड़ियों से एक अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव बरामद हुआ है।

 शव को सबसे पहले लकड़बग्घों ने झाड़ियों से बाहर खींचा, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर गुरुर पुलिस के साथ दुर्ग से फॉरेंसिक टीम भी जांच के लिए पहुंची। पुलिस का कहना है कि शव करीब 3-4 दिन पुराना है और काफी हद तक सड़ चुका है, जिसके कारण शिनाख्त करना मुश्किल हो रहा है।

पैंट से मिला सुराग

पुलिस ने बताया कि मृतक की पैंट पर पीपरछेड़ी गांव के एक टेलर का नाम लिखा मिला। इसी आधार पर गांववालों को सूचना दी गई। हालांकि अब तक गुरुर और बालोद थानों में किसी तरह की गुमशुदगी दर्ज नहीं हुई है।

बदबू से खुला राज

गांव के उप सरपंच जगन्नाथ साहू ने बताया कि पिछले तीन दिनों से गांव के प्रवेश मार्ग पर दुर्गंध आ रही थी। लोगों को लगा कि किसी जानवर की मौत हुई होगी। लेकिन जब लकड़बग्घों ने शव को बाहर निकाला, तब मामला सामने आया। ग्रामीणों का मानना है कि शव को झाड़ियों में छिपाकर रखा गया था, जिससे हत्या की आशंका गहराती जा रही है।

पीपरछेड़ी का बुजुर्ग लापता

इधर, पीपरछेड़ी के सरपंच कृष्णा साहू ने जानकारी दी कि गांव के 60 वर्षीय बुजुर्ग हेमू ठाकुर तीन दिन से लापता हैं। उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है और वे मौके पर रवाना हो चुके हैं। हालांकि जब तक शव की औपचारिक शिनाख्त नहीं हो जाती, यह पक्के तौर पर कहना मुश्किल है कि मृतक वही हैं या कोई और।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Aug 2025 By दैनिक जागरण

बालोद: झाड़ियों में मिला अज्ञात शव, 3-4 दिन से सड़ रहा था, हत्या की आशंका

Baloda Bazar, cg

 शव को सबसे पहले लकड़बग्घों ने झाड़ियों से बाहर खींचा, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर गुरुर पुलिस के साथ दुर्ग से फॉरेंसिक टीम भी जांच के लिए पहुंची। पुलिस का कहना है कि शव करीब 3-4 दिन पुराना है और काफी हद तक सड़ चुका है, जिसके कारण शिनाख्त करना मुश्किल हो रहा है।

पैंट से मिला सुराग

पुलिस ने बताया कि मृतक की पैंट पर पीपरछेड़ी गांव के एक टेलर का नाम लिखा मिला। इसी आधार पर गांववालों को सूचना दी गई। हालांकि अब तक गुरुर और बालोद थानों में किसी तरह की गुमशुदगी दर्ज नहीं हुई है।

बदबू से खुला राज

गांव के उप सरपंच जगन्नाथ साहू ने बताया कि पिछले तीन दिनों से गांव के प्रवेश मार्ग पर दुर्गंध आ रही थी। लोगों को लगा कि किसी जानवर की मौत हुई होगी। लेकिन जब लकड़बग्घों ने शव को बाहर निकाला, तब मामला सामने आया। ग्रामीणों का मानना है कि शव को झाड़ियों में छिपाकर रखा गया था, जिससे हत्या की आशंका गहराती जा रही है।

पीपरछेड़ी का बुजुर्ग लापता

इधर, पीपरछेड़ी के सरपंच कृष्णा साहू ने जानकारी दी कि गांव के 60 वर्षीय बुजुर्ग हेमू ठाकुर तीन दिन से लापता हैं। उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है और वे मौके पर रवाना हो चुके हैं। हालांकि जब तक शव की औपचारिक शिनाख्त नहीं हो जाती, यह पक्के तौर पर कहना मुश्किल है कि मृतक वही हैं या कोई और।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/unknown-body-found-in-balod-bushes-was-rotting-for-3-4/article-31883

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.