- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- डीजे संचालकों का हंगामा, डिप्टी सीएम के बंगले का घेराव
डीजे संचालकों का हंगामा, डिप्टी सीएम के बंगले का घेराव
Bilaspur, CG
बिलासपुर में डीजे पर हाईकोर्ट की सख्ती के बाद प्रशासनिक कार्रवाई तेज हो गई है। इसी के विरोध में शुक्रवार देर रात बड़ी संख्या में डीजे संचालकों ने डिप्टी सीएम अरुण साव के बंगले का घेराव कर दिया।
इस दौरान संचालकों ने जमकर नारेबाजी की और हंगामा मचाया।
सूचना मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह मौके पर पहुंचे और संचालकों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति इस तरह का घेराव करना गलत है और कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। हालांकि उन्होंने 1 सितंबर को डीजे संचालक संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर समाधान निकालने का भरोसा दिया।
दरअसल, गणेश उत्सव और अन्य त्योहारों के लिए डीजे की डिमांड बढ़ गई थी, लेकिन हाईकोर्ट के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने अनुमति देने से साफ इनकार कर दिया। वाहनों पर डीजे लगाने पर भी रोक है। इससे संचालकों का कहना है कि उनका व्यवसाय ठप हो गया है और बैंक की किस्त चुकाना मुश्किल हो रहा है।
डीजे संचालक संघ का कहना है कि वे नियमों के तहत कम आवाज़ में डीजे बजाने को तैयार हैं, लेकिन पूरी तरह प्रतिबंध लगाने से उनका रोजगार संकट में आ गया है।
.............................................................................................................................
वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक करके फॉलो कीजिये,
या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।।
https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए