दुर्गा स्थापना को लेकर हुआ बवाल, छावनी में तब्दील हुआ गांव

कवर्धा, CG

कवर्धा में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. काफी समझाने के बाद मामला शांत हुआ. इसके बाद माता रानी की प्रतिमा स्थापित की गई.

कवर्धा में धार्मिक विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. यहां आए-दिन धर्म के नाम पर विवाद होता रहता है. ताजा विवाद दुर्गा मूर्ति स्थापना को लेकर हुआ है. यह विवाद जिले के कुकदुर थाना अंतर्गत ग्राम कामठी में दुर्गा मूर्ति स्थापना और सतरंगी झंडा को लेकर हो गया. जिसके बाद से ही गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है. हालांकि मामला हिंसा का रूप ना लें , इसके लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं. 

गांव में पुलिस बल तैनात 

दरअसल, कवर्धा के कुकदुर थाना अंतर्गत ग्राम कामठी में दुर्गा मूर्ति स्थापना और सतरंगी झंडा को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जिसके बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई. सूचना मिलते ही एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया.  हालांकि अभी भी तनाव की स्थिति बनी हुई है. वहीं कोई अनहोनी या घटना ना हो इसके लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं. 

जानें क्यों हुआ विवाद?

बता दें कि कामठी गांव के अतिप्राचीन मंदिर परिसर में गोड़वाना गणतंत्र पार्टी और बड़ादेव को मानने वाले कुछ लोग परिसर के मेन गेट पर ताला जड़ दिए, जबकि ग्रामीण कई सालों से नवरात्रि के मौके पर मंदिर परिसर में दुर्गा मूर्ति का स्थापना करते आ रहे हैं. परिसर में हिन्दू समाज के कई देवी देवता का मंदिर है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि दुर्गा मूर्ति स्थापना नहीं करने दिया जा रहा है और हिन्दू देवी देवताओं के मंदिरों का नाम बदलकर अवैध रूप से कब्जा कर लिए गए हैं. मंदिरो में सतरंगी झंडा लगा दिया गया है, जिसकी शिकायत कई बार जिला प्रशासन से किया जा चुका है, लेकिन किसी तरह की कोई सुनवाई नहीं हुई.

विवाद होने का ये है कारण 

वहीं आज सुबह से दोनों पक्षों में दुर्गा मूर्ति स्थापना को लेकर जमकर विवाद हो गया. मौके पर एसडीएम तहसीलदार सहित पुलिस बल तैनात किए गए. दोनों पक्ष समझाइश के बाद दुर्गा मूर्ति स्थापना के लिए राजी हुए. हालांकि यह विवाद काफी लंबे समय से चल रहा है. हिन्दू देवी देवताओं को नहीं मानते है जिसके कारण से हिन्दुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. हनुमान मंदिर का नाम कुंवारा भीमाल पेन, शिवमंदिर को सल्ला गागरा पेन ठाना और नरसिंग भगवान का नाम गोड़वाना राज्य चिन्ह कर दिया गया है, जिसका विरोध ग्रामीणों के द्वारा किया जा रहा है.

वहीं दूसरी ओर गोंडवाना समाज के राष्ट्रीय संरक्षक का कहना है उक्त जगह गोंडवाना समाज का है जहां पूर्वजों के समय से पूजा पाठ करते आ रहे, उनके समाज का प्रतीक यहां है. फिलहाल इस पुरे मामला मे पंडरिया के राजा अमर सिंह ने दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामले को शांत कराया.KAWA

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Oct 2024 By दैनिक जागरण

दुर्गा स्थापना को लेकर हुआ बवाल, छावनी में तब्दील हुआ गांव

कवर्धा, CG

कवर्धा में धार्मिक विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. यहां आए-दिन धर्म के नाम पर विवाद होता रहता है. ताजा विवाद दुर्गा मूर्ति स्थापना को लेकर हुआ है. यह विवाद जिले के कुकदुर थाना अंतर्गत ग्राम कामठी में दुर्गा मूर्ति स्थापना और सतरंगी झंडा को लेकर हो गया. जिसके बाद से ही गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है. हालांकि मामला हिंसा का रूप ना लें , इसके लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं. 

गांव में पुलिस बल तैनात 

दरअसल, कवर्धा के कुकदुर थाना अंतर्गत ग्राम कामठी में दुर्गा मूर्ति स्थापना और सतरंगी झंडा को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जिसके बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई. सूचना मिलते ही एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया.  हालांकि अभी भी तनाव की स्थिति बनी हुई है. वहीं कोई अनहोनी या घटना ना हो इसके लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं. 

जानें क्यों हुआ विवाद?

बता दें कि कामठी गांव के अतिप्राचीन मंदिर परिसर में गोड़वाना गणतंत्र पार्टी और बड़ादेव को मानने वाले कुछ लोग परिसर के मेन गेट पर ताला जड़ दिए, जबकि ग्रामीण कई सालों से नवरात्रि के मौके पर मंदिर परिसर में दुर्गा मूर्ति का स्थापना करते आ रहे हैं. परिसर में हिन्दू समाज के कई देवी देवता का मंदिर है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि दुर्गा मूर्ति स्थापना नहीं करने दिया जा रहा है और हिन्दू देवी देवताओं के मंदिरों का नाम बदलकर अवैध रूप से कब्जा कर लिए गए हैं. मंदिरो में सतरंगी झंडा लगा दिया गया है, जिसकी शिकायत कई बार जिला प्रशासन से किया जा चुका है, लेकिन किसी तरह की कोई सुनवाई नहीं हुई.

विवाद होने का ये है कारण 

वहीं आज सुबह से दोनों पक्षों में दुर्गा मूर्ति स्थापना को लेकर जमकर विवाद हो गया. मौके पर एसडीएम तहसीलदार सहित पुलिस बल तैनात किए गए. दोनों पक्ष समझाइश के बाद दुर्गा मूर्ति स्थापना के लिए राजी हुए. हालांकि यह विवाद काफी लंबे समय से चल रहा है. हिन्दू देवी देवताओं को नहीं मानते है जिसके कारण से हिन्दुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. हनुमान मंदिर का नाम कुंवारा भीमाल पेन, शिवमंदिर को सल्ला गागरा पेन ठाना और नरसिंग भगवान का नाम गोड़वाना राज्य चिन्ह कर दिया गया है, जिसका विरोध ग्रामीणों के द्वारा किया जा रहा है.

वहीं दूसरी ओर गोंडवाना समाज के राष्ट्रीय संरक्षक का कहना है उक्त जगह गोंडवाना समाज का है जहां पूर्वजों के समय से पूजा पाठ करते आ रहे, उनके समाज का प्रतीक यहां है. फिलहाल इस पुरे मामला मे पंडरिया के राजा अमर सिंह ने दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामले को शांत कराया.KAWA

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/uproar-over-establishment-of-durga-village-turned-into-a-cantonment/article-595

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.