सिंहदेव के बयान पर बवाल... इस टिप्पणी पर फायर हुई बीजेपी, किया पुतला दहन, FIR की मांग

CG

कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव (TS Singh deo) के ताजा बयान से विवाद खड़ा हो गया है. उन्होंने बाबरी मस्जिद विध्वंस के मामले पर एक टिप्पणी की जिसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अंबिकापुर कोतवाली थाने में ज्ञापन सौंप कर अपराध करने की मांग की. जानें क्या है पूरा मामला...

कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव (TS Singh deo) के ताजा बयान से विवाद खड़ा हो गया है. उन्होंने बाबरी मस्जिद विध्वंस के मामले पर एक टिप्पणी की जिसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अंबिकापुर कोतवाली थाने में ज्ञापन सौंप कर अपराध करने की मांग की. वहीं इस मामले मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री सिंहदेव ने कहा कि वे अपने दिये बयान पर कायम हैं. उन्होंने किसी धर्म के बारे में कुछ भी नहीं कहा है.

दरअसल, एक सप्ताह पहले 11 दिसंबर 2024 को टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर एक बयान दिया था. इसमें उन्होंने कहा था कि 1992 बाबरी मस्जिद विध्वंस के मामले में देश के सुप्रीम कोर्ट ने जो फैसला दिया है, उस फैसले में पांच जजों की बेंच ने हस्ताक्षर नहीं किए हैं. उन्होंने कहा था कि बाबरी मस्जिद के मामले में कोर्ट ने कहा था इसके बाद कोई दूसरा मामला कोर्ट में नहीं लाया जाएगा. 

क्या बोली बीजेपी? 

इस मामले में भाजपा का कहना है कि पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव के द्वारा माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फैसले पर सवाल उठाना सही नहीं है. वरिष्ठ भाजपा नेता अम्बिकेश केशरी और भाजपा मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला ने इसकी निंदा की. उन्होंने कहा कि 500 वर्षों के बाद भगवान राम का भव्य मंदिर निर्माण हुआ जो हर हिन्दू के लिए गौरव की बात है. भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने हिन्दू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया है. इसी कारण आज टीएस सिंह देव के विरुद्ध अपराध दर्ज करने की मांग को लेकर थाने में ज्ञापन सौंपा गया.

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पुतला दहन किया

इसी मामले को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने घड़ी चौक में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का पुतला दहन करते हुए जमकर नारेबाजी की. इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला ने कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश ओ चालेंज किया गया है. उन्होंने कहा कि टीएस सिंह के द्वारा जिस प्रकार से सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लेकर कहा गया है कि आदेश में किसी भी जज सदस्य का हस्ताक्षर नहीं है वह असत्य है. उन्होंने राम मंदिर पर सवाल खड़ा किए हैं, जो करोड़ों हिंदुओं के आस्था का केंद्र है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Dec 2024 By दैनिक जागरण

सिंहदेव के बयान पर बवाल... इस टिप्पणी पर फायर हुई बीजेपी, किया पुतला दहन, FIR की मांग

CG

कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव (TS Singh deo) के ताजा बयान से विवाद खड़ा हो गया है. उन्होंने बाबरी मस्जिद विध्वंस के मामले पर एक टिप्पणी की जिसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अंबिकापुर कोतवाली थाने में ज्ञापन सौंप कर अपराध करने की मांग की. वहीं इस मामले मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री सिंहदेव ने कहा कि वे अपने दिये बयान पर कायम हैं. उन्होंने किसी धर्म के बारे में कुछ भी नहीं कहा है.

दरअसल, एक सप्ताह पहले 11 दिसंबर 2024 को टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर एक बयान दिया था. इसमें उन्होंने कहा था कि 1992 बाबरी मस्जिद विध्वंस के मामले में देश के सुप्रीम कोर्ट ने जो फैसला दिया है, उस फैसले में पांच जजों की बेंच ने हस्ताक्षर नहीं किए हैं. उन्होंने कहा था कि बाबरी मस्जिद के मामले में कोर्ट ने कहा था इसके बाद कोई दूसरा मामला कोर्ट में नहीं लाया जाएगा. 

क्या बोली बीजेपी? 

इस मामले में भाजपा का कहना है कि पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव के द्वारा माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फैसले पर सवाल उठाना सही नहीं है. वरिष्ठ भाजपा नेता अम्बिकेश केशरी और भाजपा मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला ने इसकी निंदा की. उन्होंने कहा कि 500 वर्षों के बाद भगवान राम का भव्य मंदिर निर्माण हुआ जो हर हिन्दू के लिए गौरव की बात है. भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने हिन्दू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया है. इसी कारण आज टीएस सिंह देव के विरुद्ध अपराध दर्ज करने की मांग को लेकर थाने में ज्ञापन सौंपा गया.

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पुतला दहन किया

इसी मामले को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने घड़ी चौक में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का पुतला दहन करते हुए जमकर नारेबाजी की. इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला ने कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश ओ चालेंज किया गया है. उन्होंने कहा कि टीएस सिंह के द्वारा जिस प्रकार से सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लेकर कहा गया है कि आदेश में किसी भी जज सदस्य का हस्ताक्षर नहीं है वह असत्य है. उन्होंने राम मंदिर पर सवाल खड़ा किए हैं, जो करोड़ों हिंदुओं के आस्था का केंद्र है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/uproar-over-singhdevs-statement-bjp-fired-on-this-comment-burnt/article-5703

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.