गणेश विसर्जन के दौरान डीजे पर नाचते-नाचते नाबालिग हुआ बेहोश, अस्पताल में डॉक्टर की गैरमौजूदगी पर हंगामा

Balrampur, CG

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में गणेश विसर्जन के दौरान एक दर्दनाक घटना सामने आई। राजपुर थाना क्षेत्र के महुआ-पारा गांव में प्रवीण गुप्ता (15) नामक नाबालिग अपने दोस्तों के साथ डीजे पर नाच रहा था। अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर गया।

 गंभीर हालत में प्रवीण को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टर की अनुपस्थिति के चलते इलाज में देर हुई। करीब 20 मिनट बाद डॉक्टर पहुंचे और प्रवीण को मृत घोषित कर दिया गया।

प्रवीण के परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि अस्पताल स्टाफ ने उनके साथ बदतमीजी की, जिससे हंगामा हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम देवेंद्र प्रधान और थानेदार भारद्वाज सिंह मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। लोगों ने डॉक्टर की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए उसे तुरंत हटाने की मांग की।

प्रवीण गुप्ता स्वामी आत्मानंद स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र था। उसके पिता विकास गुप्ता उर्फ विक्की ठेकेदारी का काम करते हैं। मृतक के दोस्तों ने बताया कि प्रवीण दिनभर गणेश पंडालों में व्यस्त था और शाम को एनर्जी ड्रिंक पीकर डीजे पर डांस कर रहा था। तेज डीजे की आवाज के कारण हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।

बलरामपुर जिले में डीजे पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया था, जिस वजह से सार्वजनिक कार्यक्रमों में तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। प्रशासन इस मामले की जांच में पूरी गंभीरता से जुटा है।

 दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि लाइव अपडेट्स, वीडियो और खास रिपोर्ट्स के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तुरंत पाइए।
हर जरूरी जानकारी अब आपके मोबाइल पर।

👉 जुड़ें हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से

🔴 व्हाट्सप्प चैनल : https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

🔴 फेसबुक : https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम : https://www.instagram.com/dainikjagranmp.cg/
🔴 यूट्यूब :  https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital

📲  सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक

आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Sep 2025 By दैनिक जागरण

गणेश विसर्जन के दौरान डीजे पर नाचते-नाचते नाबालिग हुआ बेहोश, अस्पताल में डॉक्टर की गैरमौजूदगी पर हंगामा

Balrampur, CG

 गंभीर हालत में प्रवीण को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टर की अनुपस्थिति के चलते इलाज में देर हुई। करीब 20 मिनट बाद डॉक्टर पहुंचे और प्रवीण को मृत घोषित कर दिया गया।

प्रवीण के परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि अस्पताल स्टाफ ने उनके साथ बदतमीजी की, जिससे हंगामा हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम देवेंद्र प्रधान और थानेदार भारद्वाज सिंह मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। लोगों ने डॉक्टर की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए उसे तुरंत हटाने की मांग की।

प्रवीण गुप्ता स्वामी आत्मानंद स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र था। उसके पिता विकास गुप्ता उर्फ विक्की ठेकेदारी का काम करते हैं। मृतक के दोस्तों ने बताया कि प्रवीण दिनभर गणेश पंडालों में व्यस्त था और शाम को एनर्जी ड्रिंक पीकर डीजे पर डांस कर रहा था। तेज डीजे की आवाज के कारण हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।

बलरामपुर जिले में डीजे पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया था, जिस वजह से सार्वजनिक कार्यक्रमों में तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। प्रशासन इस मामले की जांच में पूरी गंभीरता से जुटा है।

 दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि लाइव अपडेट्स, वीडियो और खास रिपोर्ट्स के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तुरंत पाइए।
हर जरूरी जानकारी अब आपके मोबाइल पर।

👉 जुड़ें हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से

🔴 व्हाट्सप्प चैनल : https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

🔴 फेसबुक : https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम : https://www.instagram.com/dainikjagranmp.cg/
🔴 यूट्यूब :  https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital

📲  सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक

आज ही जुड़िए!

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/uproar-over-the-absence-of-a-doctor-in-an-unconscious/article-32587

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.