नगरीय निकाय चुनाव: मतदान दल रवाना, कल सुबह 8 बजे से वोटिंग

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान दल अपने अपने क्षेत्रों के लिए रवाना हो रहे हैं.

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए 11 फरवरी को मतदान होना है. इसके लिए मतदान सामग्री के साथ मतदान दल अपने अपने मतदान केंद्र के लिए रवाना हो रहे हैं. प्रदेश में 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषद और 114 नगर पंचायतों सहित 173 निकायों में एक चरण में चुनाव हो रहे हैं.

राजनांदगांव नगर निगम चुनाव: राजनांदगांव जिले में नगरीय निकाय चुनाव के लिए 235 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान दलों को चुनाव सामग्री के साथ रवाना किया गया है.

बालोद नगर पंचायत और नगर पालिका चुनाव: बालोद जिले के 6 नगर पंचायत और दो नगर पालिका के लिए कल मतदान किया जाना है. बालोद कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने शहर के टाऊन हाल से मतदान दलों को रवाना किया. बालोद में 164 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. चुनावों में सुरक्षा के लिए 50 से ज्यादा पेट्रोलिंग पार्टियां निकायों में गश्त करेंगी.

कोरबा नगर पालिका निगम: कोरबा नगर निगम में 67 वार्ड आते हैं. एक वार्ड में उद्योग मंत्री के भाई नरेंद्र देवांगन निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं. 66 वार्डों के लिए 277 पार्षद प्रत्याशी मैदान में हैं. महापौर के 11 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. इस क्षेत्र में चुनाव कराने के लिए मतदान सामग्री का वितरण शुरू हो चुका है. कोरबा नगर पालिका में 297 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.

महासमुंद नगरीय निकाय चुनाव: महासमुंद जिले के तीन नगर पालिका और तीन नगर पंचायत के लिए मतदान सामग्री का वितरण कर दलों को रवाना किया गया. तीन नगर पालिका महासमुंद, बागबाहरा और सरायपाली और तीन नगर पंचायत तुमगांव पिथौरा और बसना के लिए कुल 144 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Feb 2025 By दैनिक जागरण

नगरीय निकाय चुनाव: मतदान दल रवाना, कल सुबह 8 बजे से वोटिंग

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए 11 फरवरी को मतदान होना है. इसके लिए मतदान सामग्री के साथ मतदान दल अपने अपने मतदान केंद्र के लिए रवाना हो रहे हैं. प्रदेश में 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषद और 114 नगर पंचायतों सहित 173 निकायों में एक चरण में चुनाव हो रहे हैं.

राजनांदगांव नगर निगम चुनाव: राजनांदगांव जिले में नगरीय निकाय चुनाव के लिए 235 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान दलों को चुनाव सामग्री के साथ रवाना किया गया है.

बालोद नगर पंचायत और नगर पालिका चुनाव: बालोद जिले के 6 नगर पंचायत और दो नगर पालिका के लिए कल मतदान किया जाना है. बालोद कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने शहर के टाऊन हाल से मतदान दलों को रवाना किया. बालोद में 164 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. चुनावों में सुरक्षा के लिए 50 से ज्यादा पेट्रोलिंग पार्टियां निकायों में गश्त करेंगी.

कोरबा नगर पालिका निगम: कोरबा नगर निगम में 67 वार्ड आते हैं. एक वार्ड में उद्योग मंत्री के भाई नरेंद्र देवांगन निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं. 66 वार्डों के लिए 277 पार्षद प्रत्याशी मैदान में हैं. महापौर के 11 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. इस क्षेत्र में चुनाव कराने के लिए मतदान सामग्री का वितरण शुरू हो चुका है. कोरबा नगर पालिका में 297 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.

महासमुंद नगरीय निकाय चुनाव: महासमुंद जिले के तीन नगर पालिका और तीन नगर पंचायत के लिए मतदान सामग्री का वितरण कर दलों को रवाना किया गया. तीन नगर पालिका महासमुंद, बागबाहरा और सरायपाली और तीन नगर पंचायत तुमगांव पिथौरा और बसना के लिए कुल 144 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/urban-body-election-polling-party-leaves-voting-from-8-am/article-9955

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.